फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lots of money rained on Dhanteras, business worth Rs 50 crore

Banda News: धनतेरस पर खूब हुई धनवर्षा, 50 करोड़ का कारोबार

Tue, 29 Oct 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lots of money rained on Dhanteras, business worth Rs 50 crore
बांदा। धनतेरस पर बाजार में जमकर धन की वर्षा हुई। शुभ मुहूर्त देखकर शगुन खरीदने के लिए बाजार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अपने बजट के अनुसार लोगों ने सोने-व चांदी के सिक्कों, मूर्तियों से लेकर सजावट के सामान, बर्तन, झाड़ू, पूजा सामग्री, खील, बताशा आदि की जमकर खरीदारी की। जमकर खरीदारी होने से व्यापारी भी बेहद खुश नजर आए। धनतेरस पर करीब पांच घंटे में करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी का अनुमान है।
विज्ञापन

सुबह से ही चौक बाजार, गूलरनाका, कैथी बाजार, महेश्वरी चौक, गूलरनाका तिराहा व छावनी रोड सहित अन्य सभी मार्केट में भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि दोपहर बाद चार बजे से लेकर रात नौ बजे तक बाजार ग्राहकों से खचाखच भर गया। महिलाओं व पुरुषों से लेकर युवतियों व युवाओं में शगुन खरीदने को लेकर उत्साह दिखा। किसी ने झाड़ू, चम्मच, कटोरियां खरीदीं तो किसी ने बाइक, कार, सोने व चांदी के सिक्के लेकर शुभ किया।
विज्ञापन

कालूकुआं रोड स्थित ऑटो मोबाइल की दुकानों को ग्राहकों के लिए आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां बाइक व कार के करीब आधा दर्जन शोरूम हैं। इनमें पूरे दिन खरीदारों की भीड़ रही। पहले से ही बाइक व स्कूटी, कार आदि बुक करा ली थी। धनतेरस पर शोरूम पहुंचे और वाहन उठाया। जेवर और बर्तनों की दुकानों पर भी ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की। थाली, गिलास, भगोना, चम्मच, कटोरियां, डिनरसेट जमकर बिके। सराफा दुकानों में महिलाओं ने सोने व चांदी के सिक्के तथा लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खूब खरीदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा की दुकानों में पांच ग्राम से अधिक के सोने और चांदी के सिक्के, लक्ष्मी-गणेश की चांदी की मूर्तियां, सिंहासन, पूजा थाल खरीदने का ग्राहकों में विशेष रुचि दिखाई दी। बाजार में बीते वर्ष के मुकाबले इस बार ज्यादा कारोबार हुआ है।
-----------------------
रंगोली की सामग्री व बंधनबार की दुकानों पर उमड़ी भीड़
बांदा। धनतेरस पर बाजार में गूलरनाका से लेकर महेश्वरी देवी मंदिर तक रंगोली, घर के साज-सज्जा की करीब आधा सैकड़ा दुकानें सजी हैं। महिलाओं ने रंगोली सजाने के लिए रंग आदि की खूब खरीदारी की। इसके अलावा वंधनबार भी खूब बिके।
-----------------
देसी झालरों की रही मांग, चाइनीज नहीं आई नजर
बांदा। इस बार धनतेरस व दीपावली पर घरों को सजाने के लिए विद्युत झालरों की खूब बिक्री हुई। बाजार में चाइनीज झालरें कम नजर आईं। लोगों ने देशी झालरों की खूब खरीदारी की। घरों को सजाने के लिए बाजारों में रंग-बिरंगी लड़ियों और झालरों की मांग रही। बाजार में चाइनीज लड़ियों के साथ स्वदेशी लड़ियों को भी पंसद किया जा रहा है। रंग-बिरंगी लड़ियां, लेजर बल्ब, लालटेन, रोप लड़ियां व झालर आदि खरीदा। सामान्य रोप लड़ी 30 रुपये मीटर व ब्रांड वाली रोप लड़ी 80 रुपये प्रति मीटर तक बिकी।
---------
वाहन बाजार में दस करोड़ से ज्यादा का कारोबार
बांदा। शगुन के तौर पर लोगों ने बाइक, स्कूटी व कारों को भी काफी महत्व दिया। होंडा शो रूम के मैनेजर अमित कुमार ने बताया कि करीब 100 बाइकों की बिक्री हुई है। वहीं कार के शोरूम में भी करीब दस वाहन बिके और 15 कारों की बुकिंग पहले हो गई थी। इस तरह करीब दस करोड़ का कारोबार हुआ। लोगों ने शगुन के तौर पर स्टाइलिश बाइकें व कारें खरीदीं।
------------
बर्तन बाजार में सामान्य रही बिक्री
बांदा। धनतेरस पर बर्तन बाजार में बिक्री सामान्य रही। व्यापारी रमेशचंद्र गुप्ता कहते हैं कि अब लोग धनतेरस पर ज्यादातर ऑनलाइन सामान मंगवाते हैं। इसके अलावा शगुन में बाइकें, मोबाइल, सराफा को ज्यादा महत्व देते हैं। फिर भी बड़े पैमाने लोगों ने शगुन में थाली, गिलास से लेकर अन्य बर्तनों की खरीदारी की। व्यापारियों के मुताबिक बर्तन बाजार में करीब 50 लाख का कारोबार होने का अनुमान है।
------------
मूर्ति व खील बतासा की दुकानों में उमड़ी भीड़
बांदा। धनतेरस पर पूजन के लिए लोगों ने गणेश व मां लक्ष्मी की मिट्टी की बनी मूर्तियां खूब खरीदीं। यह 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की उपलब्ध रहीं। इसके अलावा महिलाओं ने खील-बतासा, लाई, गट्टा आदि की भी जमकर खरीदारी की। बाबूलाल चौराहा से लेकर गूलरनाका तक दर्जनों दुकानें लाई-बतासा व खील आदि की सजी रहीं।

---------------
कपड़ा बाजार भी पर्व पर इतराया
बांदा। लोगों ने शगुन के साथ कपड़ों की भी जमकर खरीदारी की। चौक बाजार में कपड़ा कारोबारी राजकमल कहते हैं कि महिलाओं ने साड़ियां, शूट आदि तो पुरुषों ने पैंट-शर्ट आदि के कपड़े खरीदे हैं। पिछले वर्ष के अपेक्षा इस बार अच्छी बिक्री हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed