{"_id":"577d50684f1c1be42f7f9d74","slug":"lord-jagannath-s-chariot-pull-spree","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने की होड़
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 07 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
कैलाशपुरी के नवयुवकों द्वारा निकाली गई रथ पर सवार जगन्नाथ रथ यात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई। रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं मेें होड़ रही। रथ मेें भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की प्रतिमाएं सजाई गई थीं। उनकी जगह-जगह आरती हुई और प्रसाद भी बांटा गया।
विज्ञापन
जगन्नाथ रथ यात्रा निकालने की परंपरा 111 साल से चली आ रही है। शहर में दो रथ यात्राएं निकाले जाने की परंपरा है। एक रथयात्रा बांबेश्वर मंदिर और दूसरी कालवनगंज स्थित ओमर वैश्य मंदिर से निकलती है। बुधवार को दोनों स्थानों से रथ यात्राएं निकाली गईं।
विज्ञापन
यात्रा में शामिल राम, लक्ष्मण, सीता, शंकर-पार्वती, गणेश आदि की झांकियां आकर्षक रहीं। भगवान जगन्नाथ के जयकारे और भजन-कीर्तन गूंजते रहे। आस्थावानों ने कई स्थानों पर यात्रा को रोककर पूजा-अर्चना की। प्रसाद बांटा।
विज्ञापन
रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह रहा। पुजारी बेटा महाराज, पुत्तन तिवारी, सुरेश कुमार, नीरज तिवारी, अभिषेक, पंकज तिवारी, चुन्नू सैनी आदि ने व्यवस्था संभाली और प्रसाद वितरित किया।