{"_id":"67ae418063832efaa001bd34","slug":"long-queues-of-vehicles-five-lakh-devotees-took-the-dip-banda-news-c-215-1-ckt1002-113112-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: वाहनों की लंबी कतारें, पांच लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: वाहनों की लंबी कतारें, पांच लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन
तीर्थक्षेत्र के परिक्रमा मार्ग पर परिक्रमा के लिए उमड़े श्रद्धालु।। संवाद
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। महाकुंभ के बाद धर्मनगरी आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गुरुवार को भी रही। लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। वाहनों की लंबी कतारों से जाम की स्थिति दिन में तो कहीं नहीं दिखी लेकिन शाम से रात तक शहर में वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं।
रामघाट व कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदाकिनी में स्नान कर श्रद्धालुओं ने कामतानाथ मंदिर में दर्शन किए। चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन में ट्रेन के आने पर ही श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ दिखाई पड़ती है। यही हाल बस स्टैंड का है। जहां बसों से श्रद्धालु तो धर्मनगरी आ रहे हैं लेकिन जा कम रहे हैं। वाहनों को बेड़ी पुलिया, सीतापुर तिराहा, पीली कोठी, हनुमान धारा पर रोका जाता है।
ताकि मेला क्षेत्र में अधिक संख्या में श्रद्धालु न पहुंच सकें। यूपी-एमपी क्षेत्र के चित्रकूट में पुलिस टीमें दिन-रात व्यवस्था में डटी रहीं।
-- -- --
श्रद्धालुओं को कराया जा रहा नाश्ता व भोजन
रामघाट पर डीआईजी अजय सिंह, डीएम शिवशरणप्पा, एसपी अरूण कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रसाद वितरण हुआ। शहर के बस स्टैंड, शंभू बाबा पेट्रोल पंप, रेलवे स्टेशन रोड के अलावा भौंरी, बेड़ी पुलिया, रामघाट, कामतानाथ मंदिर के पास सहित कई जगहों पर पूड़ी-सब्जी व तहरी बांटी गई। परिक्रमा मार्ग पर आचार्य विपिन विराट महाराज की ओर से, बस स्टैंड में समाजसेवी रामबाबू गुप्ता व सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट की ओर से रघुवीर मंदिर में डीएम सतना डॉ. सतीश कुमार, एसपी आशुतोष गुप्ता, ट्रस्टी डॉ. बीके जैन, ऊषा जैन व अन्य प्रसाद वितरण में जुटे रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
होटल, ढाबा, धर्मशाला संचालक श्रद्धालुओं से कर रहे अवैध वसूली
राजस्थान के अनमोल कुमार सिंह ने बताया कि वह पत्नी व पुत्र के साथ आए हैं। चित्रकूट में एक हजार रुपये के कमरों का रेट बढ़ाकर चार से पांच हजार रुपये कर दिए हैं। कपसेठी, अमानपुर, बेड़ी पुलिया, सीतापुर, चितरा में लोग अपने-अपने घरों के सामने कार व बसों को खड़ा करवाकर रुपये वसूलने में लगे हुए हैं। सीतापुर स्थित रैन बसेरा व रामघाट में भी शौचालय व नहाने के नाम पर भी वसूली कर रहे हैं। ग्वालियर की मनीषा गर्ग ने बताया कि इन शौचालय में प्रति व्यक्ति दस रुपये की जगह 30 रुपये तक वसूला गया। महाराष्ट्र के अजीत थाणे ने बताया कि आटो व ई रिक्शा चालक को लगी किराया सूची को हटा दिए हैं। कर्वी स्टेशन से रैन बसेरा तक का निर्धारित 20 रुपये की जगह 40 रुपये प्रति सवारी रात में वसूला गया है।
-- -- -- --
महाकौशल सहित कई ट्रेन लेट
गुरुवार को चित्रकूट धाम कर्वी से गुजरने वाली महाकौशल एक्सप्रेस चार घंटा 45 मिनट लेट पहुंची। इसी तरह झांसी से फतेहपुर जाने वाली वीरांगना लक्ष्मीबाई चार घंटा, प्रयागराज से महाकुंभ मेला स्पेशल मेला एक्सप्रेस दो घंटा 26 मिनट, मुंबई एलटीटी स्पेशल दो घंटा, रायपुर गरीबरथ एक घंटा सात मिनट सहित बलिया स्पेशल, मानिकपुर कानपुर मेमो लेट पहुंची।
-- -- --
स्टेशन के अंदर ठहराए गए सभी श्रद्धालु
चित्रकूट। मंगलवार व बुधवार को स्टेशन परिसर के अंदर श्रद्धालुओं को न आने देने की स्थिति बदल गई है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद बुधवार रात से ही सड़क व फुटपाथ पर रुकने के लिए मजबूर श्रद्धालुओं को स्टेशन गेट से अंदर आने दिया गया। सभी को विश्राम स्थल रैनबसेरा व प्लेटफार्म के बाहर रूकवाया गया। जिस रूट की ट्रेन के आने का संकेत हुआ तो एनाउंस कर उस रूट वाले श्रद्धालुओं को ही प्लेटफार्म पर बुलाया गया। इससे सड़क व फुटपाथ पर रहने के लिए श्रद्धालु मजबूर नहीं हुए। (संवाद)