फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lok Sabha elections: Congress announced coordinators

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए कोआर्डिनेटर

Mon, 08 Jan 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: Congress announced coordinators
बांदा। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर बांदा, हमीरपुर और फतेहपुर के कोआर्डिनेटर घोषित किए गए हैं। बांदा में कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी कानपुर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हर प्रसाद अग्निहोत्री को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदुम्य दुबे ने बताया कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ जनपद में चुनाव लड़ेगी। बांदा लोकसभा 48 के कोआर्डिनेटर बने हर प्रसाद काफी अनुभवी नेता हैं। दावा है कि उनके निर्देशन में पार्टी को सफलता मिलना तय है। इसी तरह लोकसभा हमीरपुर 47 के लिए प्रदेश महासचिव व इटावा निवासी अंशू तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है जबकि फतेहपुर के लिए बांदा के ही अखिलेश शुक्ला को कोआर्डिनेटर बनाया गया है।
विज्ञापन


सपा ने भी विधान सभा कमेटी गठित की
नरैनी। सपा जिला अध्यक्ष मकसूदन कुशवाहा की सहमत से नरैनी विधान सभा कमेटी का गठन किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना सिंह पटेल द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष रविंद्र कुशवाहा, मनोज यादव, रामधनी रैकवार, राम सिंह यादव, उमेश राजपूत, दिनेश कुमार गुप्ता को बनाया गया है। महासचिव सगीर प्रधान, कोषाध्यक्ष राजेंद्र यादव, सचिव धनीराम यादव, चुन्नू प्रसाद प्रजापति, अवधेश तिवारी, राधे यादव, लालू यादव, संजय कुमार, नत्थू पाल, रमेश यादव, शाकिर खान, श्रवण कुमार को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed