फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Locks hanging on public toilets

पालिका के सार्वजनिक शौचालयों में लटक रहे ताले

Sat, 18 Sep 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Locks hanging on public toilets
बांदा। शहर में नगर पालिका द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालयों में ताले लटक रहे हैं। कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। समाजसेवियों ने रोष जताते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बंद शौचालय खुलवाने और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

समाजसेवी व पूर्व सैनिक रामदीन नन्ना, भाजपा महिला मोर्चा नेत्री सुमन तिवारी और सभासद वीरेंद्र सक्सेना की अगुवाई में कई नगरवासी जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन

डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि अवस्थी पार्क, सट्टन तिराहा, जिला परिषद, कचहरी परिसर में लाखों रुपये की लागत सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। इनमें ताले लटक रहे हैं। लोगों को इसका फायदा नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा गोल कोठी मजार सहित कई इलाकों में स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी हैं। शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। राहगीरों को परेशानी हो रही है। चोर उचक्कों का डर सताता रहता है। कई बार नगर पालिका ईओ से शौचालय खुलवाने और स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन अब तक सुध नहीं ली गई।

जिलाधिकारी से शीघ्र मांगें पूरी करने का अनुरोध किया। ज्ञापन देने वालों में विपिन कुमार, संजय विश्वकर्मा, कुलदीप वाजपेयी, शिव प्रसाद गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, मोहम्मद अकरम, अभिनव त्रिपाठी, चंद्रकांत, रोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed