फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   LLB student and cousin run over by truck

Banda News: एलएलबी छात्र और चचेरे भाई को ट्रक ने रौंदा

Fri, 03 Mar 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
LLB student and cousin run over by truck
अतर्रा। थाना क्षेत्र में बाइक सवार एलएलबी छात्र और चचेरे भाई को ट्रक ने रौंद दिया। दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। बाइक छात्र ही चला रहा था। वह हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव के मजरा भुजवन पुरवा निवासी सौरभ यादव (22) चचेरे भाई विमल (18) के साथ बाइक से गुरुवार को दोपहर गांव से अतर्रा आ रहा था। बाइक सौरभ चला रहा था। अतर्रा थाना क्षेत्र में बिसंडा रोड आरा मशीन के पास अचानक सामने से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों ट्रक के आगे सड़क पर जा गिरे। पहिया के नीचे आने से दोनों कुचल गये। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। डॉ. अरविंद ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता रामपाल यादव ने बताया कि सौरभ एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। मृतक विमल के पिता मूलचंद्र ने बताया कि दो भाइयों में बड़ा था। दोनों अविवाहित थे। अतर्रा कोतवाली निरीक्षक अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी चालक व ट्रक की तलाश की जा रही है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed