फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Literary magazines Life

साहित्य पत्रिकाएं जीवन की रेखा

Mon, 09 Nov 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 09 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
Literary magazines Life

बांदा। केदार स्मृति संस्था द्वारा प्रकाशित पत्रिका

विज्ञापन
माटी के विमोचन की रस्म अदा की गई। साहित्यकारों ने कहा कि यह पत्रिका हिंदी साहित्य को नया जीवन देगी। साहित्यिक पत्रिकाओं को जीवन रेखा बताया गया।

रविवार को शाम केदार शोध संस्था के तत्वाधान में विमोचन समारोह आयोजित हुआ। संस्था संरक्षक डॉ. शबाना रफीक ने अपने आवास पर आयोजित समारोह में कहा कि यह पत्रिका मिटते हुए हिंदी साहित्य को नया जीवन देगी।

इसमें नए रचनाकारों को भी स्थान मिला है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेई की कविता भी सुनाई। वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ने कविता पाठ किया। महिला डिग्री कालेज के प्रो. शशिभूषण ने कहा कि बांदा में पत्रिकाओं का स्थान रहा है।

हालांकि उनकी निरंतरता कुछ वर्ष तक ही रही है। डा. रामगोपाल गुप्ता ने साहित्य पत्रिकाओं को जीवन की रेखा बताया। पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त ने गुटबंदी को साहित्य का दुश्मन बताते हुए कहा कि माटी पत्रिका के जरिये इसे खत्म करने का प्रयास होगा।

महिला डिग्री कालेज की प्रवक्ता और शायर व कवि डा. सबीहा रहमानी ने युवा रचनाकारों को लेखन से जोड़ने और स्कूल-कालेजों में कविता, कहानी, प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर जोर दिया।

महिला डिग्री कालेज उर्दू विभागाध्यक्ष डा. दाऊद अहमद सहित डा. चंदसोरिया, अशोक त्रिपाठी जीतू, विद्यानंद शुक्ल, संत कुमार गुप्त शामिल रहे। डा. रामचंद्र सरस ने सभी का आभार जताया। संचालन वरिष्ठ कवि नरेंद्र पुंडरीक ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed