फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Line in charge of five police stations and three outposts of mining areas

खनन क्षेत्र के थानों के इंस्पेक्टर लाइन हाजिर

Mon, 09 Dec 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Line in charge of five police stations and three outposts of mining areas
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने जिले के बालू खनन वाले क्षेत्रों के सभी पांच थानों और तीन चौकी के कार्यभार से चार निरीक्षकों और चार उपनिरीक्षकों को हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है। रविवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग की शिकायतों पर ये कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

कृषि विश्वविद्यालय सभागार में रविवार की शाम आयोजित चित्रकूटधाम मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने डीआईजी को अवैध खनन रोकने और सभी थाना चौकियों में फेरबदल करने के निर्देश दिए थे। महिला उत्पीड़न मामलों में सतर्कता बरतने को कहा था। मुख्यमंत्री के इस आदेश के कुछ घंटों बाद ही देर रात पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा ने बांदा जिले के खनन क्षेत्रों से जुड़े सभी पांच थानों और तीन चौकियों के प्रभारियों को लाइन हाजिर करने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन

लाइन हाजिर होने वालों में नरैनी कोतवाली इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय, मटौंध थाना इंस्पेक्टर पंकज कुमार पांडेय, गिरवां थाना इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, कालिंजर थाना इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज शामिल है। इनके अलावा फतेहगंज थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह और चौकी प्रभारियों में करतल (नरैनी) चौकी प्रभारी वीर प्रताप सिंह, भूरागढ़ (मटौंध) चौकी प्रभारी नरेंद्र प्रताप सिंह तथा सढ़ा (कालिंजर) चौकी प्रभारी पुनवासीराम गौरव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर शशि कुमार पांडेय को गिरवां थाना, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर रामाश्रय सिंह को कालिंजर, अतर्रा थाना इंस्पेक्टर रामेंद्र तिवारी को मटौंध, बदौसा थाना इंस्पेक्टर गिरेंद्र कुमार सिंह को नरैनी कोतवाली का चार्ज सौंपा है। इसके अलावा बबेरू कोतवाली के एसएसआई लाखन सिंह फतेहगंज थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। इन सभी इंस्पेक्टर और उप निरीक्षकों को तत्काल अपनी नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed