{"_id":"57910e314f1c1b7a41c4b978","slug":"lekpalon-told-the-key-to-the-new-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए लेखपालों को बताया सेवा का मूलमंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए लेखपालों को बताया सेवा का मूलमंत्र
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 21 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण देते तहसीलदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हाल ही में भर्ती लेखपालों का प्रशिक्षण शुरू हो गया। राजस्व और विकास विभाग के अधिकारियों ने नवनियुक्त लेखपालों को बताया कि वे राजस्व विभाग की रीढ़ हैं। पूरे मनोयोग से ट्रेनिंग लेकर गांवों में काम करें।
विज्ञापन
सदर तहसील सभागार में आयोजित लेखपाल प्रशिक्षण सत्र 2016-17 का उद्घाटन सीडीओ आरके सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त लेखपाल सरकारी सेवा के मूलमंत्र को समझते हुए छोटे-बड़े का मन से भेदभाव हटाकर सच्चे दिल से जनता की सेवा करे। ट्रेनिंग के बाद दायित्वों का भली प्रकार निर्वहन करें।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव ने भी नवनियुक्त लेखपालों को लगन और निष्ठा से काम करने की सीख दी। एसडीएम प्रहलाद सिंह ने कहा कि लेखपालों पर बड़ा उत्तर दायित्व होता है। ट्रेनिंग में इसे अच्छी तरह समझ लें। तहसीलदार सुनील कुमार पटेल ने भी टिप्स दिए।
विज्ञापन
लेखपाल संघ के मूलचंद्र पटेल और शिवचंद्र यादव ने भी जानकारियां दीं। इस मौके पर राजकुमार सोनी, प्रमोद यादव, नायब तहसीलदार राजेश सिंह, विपिन द्विवेदी, फूलचंद्र यादव, राजेश कुमार यादव, लेखपाल प्रशिक्षण के प्राचार्य दिलीप कुमार, कलेक्ट्रेट के प्रशासनिक अधिकारी सईद अहमद, शीतल बाबू आदि शामिल रहे। नवनियुक्त लेखपालों को डायट मेें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।