फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Legal Aid Defense Council System Launched

लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम शुरू

Sat, 04 Jul 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Legal Aid Defense Council System Launched
बांदा में लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम कार्यालय भवन का लोकार्पण करते जिला जज राधेश्याम यादव। - फोटो : BANDA
बांदा। प्रदेश में मात्र बांदा जिले के लिए स्वीकृति लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम यहां शुरू हो गया। शनिवार को इसके कार्यालय भवन का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने किया। उन्होंने बताया कि भारत के 16 राज्यों में यह सिस्टम लागू हुआ है। हर राज्य में केवल एक जिला पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित सादे समारोह में हवन-पूजन और वैदिक मंत्रों के बीच उद्घाटन हुआ। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को सेशन न्यायालय में विचाराधीन आपराधिक मामलों में गुणवत्तापूर्ण कानूनी सेवाएं प्रदान करना हैं।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह को पीठासीन अधिकारी (मोटर दुर्घटना क्लेम) लक्ष्मीकांत शुक्ल ने भी संबोधित किया। विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अभिषेक कुमार व्यास ने विक्रांत सिंह और मूलचंद्र कुशवाहा ने जिला जज को स्मृति चिन्ह भेंट किए। न्यायिक अधिकारी प्रशांत कुमार चक्रवर्ती, नीरज कुमार, श्रीकृष्ण यादव, रामकरन, मोहम्मद रिजवान अहमद, हरेंद्र प्रसाद, पवन कुमार शर्मा, नुपुर, ऋषि कपूर, संजय कुमार, भारतेंदु प्रकाश गुप्ता, नदीम अनवर, अनुजा सिंह, सौम्या, शालिनी सहित अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान, कारागार अधीक्षक आरके सिंह, शासकीय अधिवक्ता उमाशंकर पाल आदि उपस्थित रहे। संचालन प्राधिकरण काउंसलर डा. जनार्दन त्रिपाठी ने किया। आभार सचिव अभिषेक कुमार व्यास ने व्यक्त किया। कविता अग्रहरि, कुसुमचंद्र यादव, राशिद अहमद अंसारी, राहुल चौरसिया, नासिर अहमद, हेमंत कुमार, रमेश पाल, ओमजीत सविता, अशोक कुमार त्रिपाठी, वर्षा श्रीवास्तव, रूबी जैनब आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्तियां भी हुईं
लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल में मूलचंद्र कुशवाहा, डिप्टी चीफ में विक्रांत सिंह और सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल पद पर अनुराग तिवारी की नियुक्ति की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित व्यक्ति को जजी परिसर स्थित लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम कार्यालय के माध्यम से आवेदन करना होगा। पात्र व्यक्ति को उसके मुकदमे की पैरवी के लिए नि:शुल्क वकील उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed