{"_id":"627fe95059d1677dfa3df175","slug":"lawyers-furious-over-the-arrest-and-vandalism-of-the-advocate-banda-news-knp6967859155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की गिरफ्तारी और बर्बरता पर भड़के वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की गिरफ्तारी और बर्बरता पर भड़के वकील
विज्ञापन
Lawyers furious over the arrest and vandalism of the advocate
- फोटो : BANDA
बांदा/बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव में बलवा का नोटिस तामील कराने गए सिमौनी पुलिस चौकी के चार सिपाहियों पर हमले के आरोपियों में अधिवक्ता और उनके परिवार को गिरफ्तार कर पीटने पर जिला अधिवक्ता संघ ने पुलिस के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया। अधिवक्ता और उनके परिवार को कोर्ट में पेश करने के दौरान वकीलों ने जमकर पुलिस का विरोध किया। दोनों आमने-सामने आ गए। धक्का-मुक्की हुई।
स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस फोर्स और पीएसी बुला ली गई। न्यायिक अधिकारियों के आदेश पर घायल गिरफ्तार आरोपियों का डॉक्टरों के पैनल से मेडिकल कराया गया है। दोषी पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट करने के लिए गिरफ्तार अधिवक्ता ने तहरीर दी है। जिला अधिवक्ता संघ ने रिपोर्ट दर्ज न होने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया है।
शुक्रवार को पड़री गांव में चार कांस्टेबल आरोपियों को नोटिस प्राप्त कराने गए थे। इनमें दो सादी ड्रेस में थे। आरोपियों के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। मौके पर पहुंची अन्य पुलिस ने घायल पुलिस कर्मियों को सीएचसी पहुंचाया। घायल सिपाही सुखवीर की तहरीर पर पुलिस ने चार महिलाओं समेत आठ के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने अधिवक्ता केशव प्रसाद यादव सहित उनकी पत्नी सावित्री, पुत्र देव प्रसाद यादव, धनेश कुमार और जोगेंद्र तथा पुत्रियां प्रभा व शिखा, पूजा पत्नी देवराज व भतीजे सुनील कुमार पुत्र चुनुवा आदि को गिरफ्तार कर लिया। सभी की जमकर पिटाई की गई।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर बबेरू पुलिस इन सभी आरोपियों को मुख्यालय स्थित एसीजेएम न्यायालय में लेकर आई। उधर, अधिवक्ता संघ को पता चल चुका था कि संघ के वरिष्ठ सदस्य केशव प्रसाद यादव और उनके पुत्रों को बांदा शहर स्थित उनके आवासों से उठाया है। घटना वाले दिन भी वह गांव में नहीं थे। साथ ही उनके परिवार की महिलाओं को क्रूरता और बर्बरता पूर्वक पीटा है। इनमें एक पुत्रवधू गर्भवती भी है। अधिवक्ताओं ने एसीजेएम कोर्ट के बाहर पुलिस को घेर लिया। जमकर नोकझोंक हुई। साथ आए दरोगा को दौड़ा लिया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत ने अधिवक्ताओं को समझाने की कोशिश की। लेकिन वे नहीं माने। इन अधिकारियों ने पीएसी बुला ली। एसीजेएम ने घायल आरोपियों का डाक्टरों के पैनल से मेडिकल कराने का निर्देश दिया। उधर, गिरफ्तार अधिवक्ता केशव प्रसाद ने मारपीट करने वाले तीन पुलिस कर्मियों पर रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर पुलिस उपाधीक्षक को सौंपी। घायलों का ट्रामा सेंटर में सीएमएस समेत चार डाक्टरों के पैनल ने मेडिकल किया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष ब्रजमोहन सिंह और महासचिव राकेश सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी न होने पर आरपार की लड़ाई का एलान किया है।

Lawyers furious over the arrest and vandalism of the advocate- फोटो : BANDA