फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Lawyer's daughter's death

वकील की बेटी की मौत

Wed, 13 Mar 2019 11:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा बांदा, उत्तर प्रदेश
बांदा, उत्तर प्रदेश Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 13 Mar 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
Lawyer's daughter's death
death
वकील की 9 माह की बेटी की अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई। बच्ची को कुछ देर पहले ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दवा पिलाई थी। वकील ने आरोप लगाया कि दवा से बेटी की हालत बिगड़ी है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने डाक्टरों के दो सदस्यीय पैनल से शव के पोस्टमार्टम के आदेश दिए हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अस्पताल के डाक्टरों ने कहा है कि दवा कभी नुकसान नहीं पहुंचाती है।
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर की है। शहर के शंभू नगर में वकील सूर्य कुमार शुक्ला की 9 माह की पुत्री इशिता की अचानक हालत बिगड़ी और अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी। पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि दोपहर को उसके घर आई टीम ने बच्ची को दवा पिलाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के बाद पुत्री की हालत बिगड़ी और मौत हो गई। उधर, डीएम के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार ने दो डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम के निर्देश दिए। देर शाम पोस्टमार्टम प्रक्रिया शुरू की गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर पर कार्रवाई होगी।


उधर, सीएमओ ने बताया कि जिस वॉयल से बच्ची को दवा दी गई, उसी वॉयल से उसके पहले उसी मोहल्ले के कई बच्चों को दवा पिलाई गई है। किसी को कोई नुकसान नहीं है। सीएमओ और ईएमओ डा. विनीत सचान ने कहा कि दवा रिएक्शन या साइड इफेक्ट नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed