फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   larwa milne per notice

लार्वा मिलने पर 24 गृहस्वामियों को नोटिस

Fri, 18 Nov 2022 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
larwa milne per notice
बांदा। डेंगू के बढ़ते प्रकोप के बाद हरकत में आए स्वास्थ्य और मलेरिया विभाग ने लार्वा की तलाश में घरों को खंगालने का अभियान शुरू किया है। लार्वा मिलने पर महामारी एक्ट के तहत 24 मकान मालिकों को नोटिस दिया है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि शुक्रवार को शहर के मुक्तिधाम (हरदौली घाट), छोटी बाजार, स्वराज कालोनी, बिजली खेड़ा, धीरज नगर इत्यादि मोहल्लों में टीमों ने 312 घरों का निरीक्षण किया। घरों में 1319 पात्रों में जल भराव मिलने पर उन्हें खाली कराया गया।
विज्ञापन

छह घरों में मच्छरों का लार्वा मिलने पर वहां एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक डेंगू के 105 केस मिले हैं। टीमें क्षेत्र की आशा के साथ घर के अंदर जाकर निरीक्षण कर रही हैं। डेंगू और उससे बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सोते समय मच्छरदानी का उपयोग, घर व आसपास की सफाई और पानी जमा न होने देने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed