{"_id":"6af89c468a2f2106fa03463a","slug":"inter-district-transfers-of-25-inspectors-including-eight-station-house-officers-shos-banda-news-c-212-1-bnd1020-154710-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: आठ थाना प्रभारियों समेत 25 निरीक्षकों के गैर जनपद तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: आठ थाना प्रभारियों समेत 25 निरीक्षकों के गैर जनपद तबादले
Sat, 14 Nov 2026 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
बांदा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में तीन साल या उससे अधिक समय से तैनात निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।
इसमें कुल 25 निरीक्षकों को बांदा से गैर जनपद भेजा गया है, इनमें आठ थाना प्रभारी भी शामिल हैं। डीआईजी चित्रकूटधाम मंडल राजेश एस ने शनिवार को स्थानांतरण आदेश जारी किया। वहीं, दूसरे जिलों से 25 निरीक्षकों की बांदा में तैनाती की गई है।
बांदा से महोबा भेजे गए 10 निरीक्षकों में दीनदयाल सिंह, ऋषिदेव सिंह, राजेंद्र सिंह, विजय कुमार कुशवाहा, गिरवां थाना प्रभारी सुरेश कुमार सैनी, ओम प्रकाश यादव, मनीशंकर मिश्र, मिथिलेश कुमार सिंह, रामजीत गौंड़ और सभाजीत सिंह शामिल हैं।
इसी तरह हमीरपुर भेजे गए आठ निरीक्षकों में एएचटीयू थाना प्रभारी अनिल कुमार, शिवशंकर यादव, साइबर थाना प्रभारी सुखराम, रामकिशोर, मटौंध थाना प्रभारी दीपेंद्र कुमार सिंह, पैलानी थाना प्रभारी राम मोहन राय, विजय सिंह और भास्कर मिश्रा हैं।
विज्ञापन
चित्रकूट स्थानांतरित किए गए सात निरीक्षकों में अतर्रा थाना प्रभारी राकेश कुमार तिवारी, संदीप तिवारी, सदर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह, अनूप कुमार दुबे, फतेहगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा, प्रेमनारायण और उमेश कुमार कुशवाहा शामिल हैं। दूसरे जिलों से बांदा आने वाले 25 निरीक्षकों में हमीरपुर से 11, महोबा से सात और चित्रकूट से सात निरीक्षक शामिल हैं। (ब्यूरो)