{"_id":"6a3c19f3412b5b49c50953a8","slug":"land-record-officer-attacked-while-conducting-a-surveyland-record-officer-attacked-while-conducting-a-survey-banda-news-c-212-1-bnd1007-148778-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: पैमाइश करने गए लेखपाल पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: पैमाइश करने गए लेखपाल पर हमला
विज्ञापन
काश्तकार ने चलाए ईंट-पत्थर, खुद की झोपड़ी फूंकी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
अतर्रा। खेत की पैमाइश करने गए लेखपाल पर काश्तकार ने ईंट-पत्थरों से हमलाकर दिया। लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
बिसंडा के चौसड़ गांव में सोमवार को राजस्व विभाग की ओर से अंश सुधार के लिए शिविर लगाया गया था। लेखपाल दीपेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि कैंप के दौरान एक व्यक्ति के अवैध रूप से पेड़ कटाने की जानकारी मिली। इस पर वह प्रधान चुन्नू खान के साथ मौके पर पहुंचे और बिना पैमाइश किए पेड़ काटने से मना किया। बताया कि पेड़ काटने वाली जगह के बगल में सरकारी जमीन होने पर काश्तकारों को बुलाकर पैमाइश की जा रही थी।
इसी दौरान काश्तकार सुरेश ने अपशब्द कहते हुए ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। बाद में आरोपी ने अपनी झोपड़ी में आग लगाकर उसे जला दिया और उनपर आरोप लगाने लगा। लेखपाल ने आरोपी व उसकी पत्नी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।