{"_id":"61993caf71df81657e6a0743","slug":"lance-naik-karam-and-major-smarter-s-teams-won-the-matches-banda-news-knp6651476133","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांस नायक करम और मेजर होशियार की टीमों ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांस नायक करम और मेजर होशियार की टीमों ने जीते मैच
विज्ञापन
Lance Naik Karam and Major Smarter's teams won the matches
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। परमवीर सुपरलीग क्रिकेट टूर्नामेंट (सीजन-3) में शनिवार को सातवें दिन पहले मैच में लांस नायक करम सिंह ने वीर अब्दुल हमीद टीम को पराजित किया। दूसरे मैच में मेजर होशियार सिंह टीम ने कैप्टन गुरुबचन सलारिया को शिकस्त दी।
जीआईसी ग्राउंड में चल रहे मैचों में पहले मैच में लांस नायक करम सिंह के कप्तान कमलेश राजपूत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 166 रनों का स्कोर बनाया। मानस त्रिपाठी ने 25 गेंद का सामना करते हुए 12 चौकों की मदद से 55 रन बनाए। कप्तान कमलेश ने 37 रनों का योगदान दिया।
गेंदबाज अनूप त्रिवेदी और शनि पंडा ने 2-2 विकेट लिए। उधर, लक्ष्य का पीछा करने उतरी वीर अब्दुल हमीद की टीम 18 ओवर में मात्र 71 रनों में सिमट गई। बल्लेबाज अनूप त्रिवेदी ने 25, पुष्कर द्विवेदी ने 13 रन बनाए। गेंदबाज शिवगोविंद ने 3 और मानस ने 2 विकेट लिए। मानस त्रिपाठी ने 55 रन और दो विकेट गिराए। उन्हें मैन ऑफ दि मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में कैप्टन गुरुबचन सलारिया के कप्तान हर्षित सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पूरी टीम 4 विकेट खोकर 180 रनों का स्कोर खड़ा किया। अक्षत नामदेव ने शानदार पारी खेलते हुए छह छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। हर्षित ने 38 और अशोक ने 36 रन बनाए।
गेंदबाज कृष्णा तिवारी व रेहान ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य हासिल करने पिच पर आई कैप्टन गुरुबचन सलारिया की टीम 8 विकेट खोकर 148 रनों पर ही सिमट गई। हर्षित यादव ने 33 और रेहान ने 28 रनों का योगदान दिया। गेंदबाज अक्षय ने 3 और वैभव यादव ने 2 विकेट गिराए। अक्षत नामदेव मैन ऑफ दि मैच घोषित हुए।
मैच संयोजक सादिक अली, जितेंद्र शुक्ला, अनिल मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव, राजेंद्र अवस्थी, रवि धुरिया, अबरार फारुकी, महेश साहिल, प्रशांत, वैभव, अजय, शुभम आदि उपस्थित रहे। अंपायरिंग प्रवीण चौहान, अजय पाल और शमशुल हसन ने की।