फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Labourer was robbed by hitting him with an axe, report filed against five

Banda News: मजदूर को फरसा मारकर लूटा, पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Mon, 04 Nov 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Labourer was robbed by hitting him with an axe, report filed against five
पैलानी। काम कर घर जा रहे मजदूर को रंजिश में फरसा मारकर पांच हजार रुपये लूट लिए। पत्नी की तहरीर पर एक ही परिवार के पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव निवासी कला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि दो नवंबर को पति सुनील कुमार सबादा गांव से काम करके घर वापस आ रहे थे। तभी गांव के पास रास्ते में दो भाई शुभम, शिवम और दयाराम उसके पति को रोककर सिर पर फरसा से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पति के जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

इसके बाद सभी खेलावन व गिरजा के साथ उसके घर आए और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना के एक दिन पहले भी बस स्टाप में उक्त तीनों के साथ-साथ अज्ञात लोग कुल्हाड़ी लेकर पति को जान से मारने की नियत के चलते घूम रहे थे। इनकी फुटेज भी वहां एक दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पैलानी आनंद कुमार ने बताया कि शुभम ,शिवम, दयाराम, रामखेलावन तथा गिरजा और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट, लूट, जान से मारने की धमकी समेत चार धाराओं में प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed