फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Laborers returned from metros to be sold at home

महानगरों से लौटे मजदूर घर में ही हुए बेगाने

Fri, 27 Mar 2020 09:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
Laborers returned from metros to be sold at home
अतर्रा के लाल थोक मोहाल में स्थानीय बाशिंदों द्वारा सड़क पर खड़े किए गए अवरोध। - फोटो : BANDA
अतर्रा/ओरन। महानगरों से लौट रहे पलायित मजदूरों को लेकर उनके अपने ही अब बेगाने हो गए हैं। उनके गांव वालों को इन मजदूरों में कोरोना वायरस का खतरा नजर आ रहा है। रिश्ते और मानवीय संवेदनाएं हांसिए पर आती जा रही हैं। गांवों के प्रवेश रास्ते पर अवरोध खड़े कर दिए गए हैं। पुलिस भी जनपद की सीमाओं पर नाकाबंदी किए हुए है।
विज्ञापन

रोजाना महानगरों से लौटने वालों का सिलसिला जारी है। भले ही उनमें कोरोना या कोई और बीमारी के लक्षण न हों, लेकिन उनके गांव वालों को वह खतरा नजर आ रहे हैं। घर के परिजन भी उनसे दूरी बना रहे हैं। इसके लिए रास्ते रोके जा रहे हैं। अतर्रा नगर में लाल थोक में यहां के बाशिंदों ने बस्ती में दाखिल होने वाली मुख्य सड़क पर बैलगाड़ी और अन्य अवरोध खड़े कर दिए हैं। ताकि कोई दाखिल न हो पाए।
विज्ञापन

घरों की दीवारों पर लिख दिया है कि- लॉकडाउन तक कोई उनके गांव न आए। उधर, बांदा-चित्रकूट की सीमा पर ओरन क्षेत्र के सिंहपुर पहडिय़ा के नजदीक बागै नदी पुल पर पुलिस ने बैरियर लगाकर रास्ता सील कर दिया है। सिर्फ आवश्यक सामग्री ही आने दी जा रही है। सिंहपुर चौकी इंचार्ज राजेश यादव यहां निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed