फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Laborer slits his own throat after being accused of killing his son

Banda News: बेटे की हत्या के आरोप पर मजदूर ने खुद का गला काटा

Mon, 11 Nov 2024 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Laborer slits his own throat after being accused of killing his son
बांदा। बेटे की हत्या के आरोप लगाए जाने पर मजदूर ने ग्लेंडर मशीन से अपना गला रेत लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के छाबीतालाब पहाड़ तले निवासी बलबीर उर्फ वीर (21) ने रविवार को दोपहर दो बजे के करीब अपने घर में ग्लेंडर मशीन से अपना गला रेत लिया। घायल बलबीर ने जिला अस्पताल में बताया कि वह निर्माण कार्य में जाल बांधने का काम करता है। शहर के लोहिया पुल में बन रही सड़क पर जाल बिछाने गया था। वहां से दोपहर को अपने घर पहुंचा तो उसका एक वर्षीय पुत्र अंकित चारपाई पर लेटा था। उसने उठाया तो वह मृत था। मंझले भाई नंदू ने उस पर बच्चे को मार डालने का आरोप लगाया। इसी से क्षुब्ध होकर उसने घर में रखी ग्लेंडर मशीन से अपना गला रेत लिया। बताया कि उसके एक बच्ची गायत्री (तीन माह) है। घर में पत्नी सोनम हैं। शहर कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद का मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed