फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Labor pain in roadways bus, gave birth to a baby girl

Banda: रोडवेज बस में हुई प्रसव पीड़ा, महिला यात्रियों ने पर्दा लगाकर कराई डिलीवरी, जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य

Fri, 08 Sep 2023 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 08 Sep 2023 12:08 AM IST
सार

बस रोककर महिला यात्रियों ने साड़ियों से पर्दा लगाकर प्रसव कराया। राधा ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। इसके बाद चालक ने तेजी के साथ बस बढ़ाई और चिल्ला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुुंचाया

विज्ञापन
Labor pain in roadways bus, gave birth to a baby girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में ससुराल जा रही महिला ने रोडवेज बस में बच्ची को जन्म दिया। चिल्ला पीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे उसकी ससुराल कानपुर ले गए। जच्चा, बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। बस यात्री व परिजन चालक, परिचालक के व्यवहार की सराहना कर रहे है।

विज्ञापन

शहर के मर्दन नाका अवस्थी चौराहा निवासी सजीवन गुरुवार को अपनी भतीजी राधा (22) को उसकी ससुराल बर्रा कानपुर भेजने के लिए बांदा डिपो की रोडवेज बस से जा रहे थे। रास्ते में राधा को प्रसव पीड़ा होने लगी। इस पर बस रोककर महिला यात्रियों ने साड़ियों से पर्दा लगाकर प्रसव कराया।
विज्ञापन

राधा ने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया है। इसके बाद चालक ने तेजी के साथ बस बढ़ाई और चिल्ला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुुंचाया। यहां एएनएम लक्ष्मी ने जच्चा-बच्चा का प्राथमिक उपचार किया। क्षेत्रीय प्रबंधक लक्ष्मण सिंह ने भी चालक-परिचालक की सूझबूझ की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed