फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   laapata politeknik chhaatr ka shav emapee mein mila

लापता पॉलिटेक्निक छात्र का शव एमपी में मिला

Thu, 02 Sep 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
laapata politeknik chhaatr ka shav emapee mein mila
बांदा। दो दिन पूर्व लापता हुए पॉलिटेक्निक छात्र का शव मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन में मिला। उसके जिस्म में गंभीर चोटें थीं। परिजनों ने अपहरण के बाद हत्या की आशंका जताई है। हालांकि, एमपी पुलिस ट्रेन से गिरकर मौत मान रही है। उसकी जेब से जबलपुर-बांदा का रिजर्वेशन टिकट मिला है।
विज्ञापन

जिला जजी में कार्यरत कर्मी व डीएम कालोनी निवासी देवीदीन कुशवाहा का 18 वर्षीय पुत्र अनुपम मंगलवार को शाम संकट मोचन मंदिर प्रसाद चढ़ाने निकला था। फिर घर नहीं लौटा। वह पॉलिटेक्निक बांदा में चौथे सेमेस्टर का छात्र था।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार को सुबह जबलपुर के नजदीक नरसिंहपुर (एमपी) के स्टेशनगंज पुलिस ने बांदा कोतवाली को शव मिलने की सूचना साझा की। व्हाट्सएप पर शव का फोटो भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपम से हुलिया मिलने पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। पिता ने बेटे अनुपम के रूप में शिनाख्त की। शाम को निजी वाहन से पिता देवीदीन और भाई रविकरण तथा सिविल लाइन चौकी दरोगा सूरज कुमार पांडेय व दो कांस्टेबल नरसिंहपुर के लिए रवाना हो गए।
भाई रविकरण ने बताया कि अनुपम का अंतिम संस्कार पैतृक गांव कबरई (महोबा) में किया जाएगा। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। बताया कि 31 अगस्त को वह पैदल मंदिर गया था, तभी लापता हो गया था।
अनुपम का मोबाइल जिला अस्पताल के एक कर्मी के पास मिला। कोतवाली इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि एमपी पुलिस को अनुपम की जेब से जबलपुर-बांदा का आरक्षित टिकट मिला है।

रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से गिरने से मौत बताई गई है। एमपी पुलिस द्वारा दिए जाने वाले अभिलेखों के अलावा स्थानीय स्तर पर जांच की जा रही है। मोबाइल रखने वाले अस्पताल कर्मी से भी पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed