{"_id":"60c799698ebc3e0d951bf1dd","slug":"kulhadi-ke-hamle-me-danpati-ghayal-banda-news-knp634198940","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी के हमले में दंपती समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी के हमले में दंपती समेत चार घायल
विज्ञापन
बांदा। मवेशीबाड़े में कब्जे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने चार साथियों के साथ सोमवार को सुबह छोटे भाई के घर पर धावा बोल दिया। कुल्हाड़ी और फरसा से हमलाकर दंपती समेत चार लोगों को लहूलुहान कर दिया। पुलिस आने से पहले हमलावर भाग निकले।
परिजनों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली नगर क्षेत्र के मौदहा गांव में सोमवार को सुबह दबंग भाई और उसके साथियों ने हमलाकर धंगर समेत उसकी पत्नी रामप्यारी, पुत्र बाबू और संतोष को घायल कर दिया। ग्रामीणों के इकट्ठा होने और पुलिस के आने से पहले आरोपी भाग निकले। धंगर ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी है। घायलों के मुताबिक हमलावर कुल्हाड़ी और फरसा लिए थे। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए गए धंगर ने बताया कि मवेशी बाड़े की जमीन को लेकर बड़े भाई से विवाद चल रहा है।
कई वर्ष पूर्व जमीन-जायदाद का बंटवारा हो जाने के बाद भी दबंग भाई मवेशीबाड़े में कब्जा करना चाहता है। हाल ही में उसने तारबाड़ लगवाए थे। उसे तोड़ डाला। विरोध करने पर दबंग भाई ने तीन अन्य साथियों के साथ हमला कर दिया। पूर्व में भी कई बार विवादित जमीन को लेकर झगड़ा हो चुका है। प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।