{"_id":"9e06b047f4b8170598769ea04d7aa56e","slug":"kotwali-police-arrested-three-thieves-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली पुलिस ने तीन चोर पकड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली पुलिस ने तीन चोर पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने तीन चोरों को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। चोरी के कुछ रुपये भी बरामद हुए हैं। तीनों छतरपुर (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। उधर, एक अन्य घटना में सूने घर से दिनदहाड़े चोर नगदी व जेवरात ले उड़े। पूरा माल करीब एक लाख का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पनगरा और नरैनी में तीन दिन पहले 7 घरों से चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया था। कोतवाली प्रभारी केएन सिंह ने बताया कि करतल चौकी इंचार्ज हरीराम सिंह ने मुकेरा गांव में इंद्रपाल लोधी के घर से तीन चोरों को पकड़ लिया। इनमें बबलू कोरी पुत्र कड़ोरे, मनोज रैकवार पुत्र मुन्ना और मुन्नू उर्फ केशव कोरी शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक इनके पास से 315 बोर व 12 बोर के एक-एक तमंचा और कारतूस व 13 हजार रुपये बरामद हुए। पुलिस का दावा है कि युवकों ने कसबे में कई चोरियों कबूल की हैं। पुलिस ने चोरी, माल बरामदगी व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
उधर, करतल क्षेत्र के पुंगरी गांव में दिनदहाड़े चोरों ने घर में घुसकर 1.18 लाख रुपये और इतने ही कीमत के जेवर पार कर दिए। गृहस्वामी बच्चू श्रीवास ने बताया कि सूने घर में चोरों ने मकान, संदूक और आलमारी के ताले तोड़कर नगदी व जेवरात पार कर दिए। उसने दावा किया कि पकड़े गए छतरपुर के चोरों के पास से उसका पर्स बरामद हुआ है। हालांकि पुलिस इसका खुलासा नहीं कर रही।