फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kotdar dies in bus-Bolero collision

बस-बोलेरो की टक्कर में कोटेदार की मौत

Thu, 17 Jun 2021 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Kotdar dies in bus-Bolero collision
अतर्रा। प्राइवेट बस व बोलेरो की टक्कर में बृहस्पतिवार को कोटेदार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो महिला समेत तीन की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के अहार गांव निवासी कोटेदार संतोष कुमार (45) परिवार सहित निजी बोलेरो से निमंत्रण में भरतकूप (चित्रकूट) जा रहे थे। पुनाहुर गांव के पास बिसंडा से अतर्रा आ रही प्राइवेट बस ने बोलेरो को टक्कर मार दी। बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें सवार कोटेदार संतोष कुमार सहित सुनीता, शालिनी और चालक भरत घायल हो गए। उधर, बस में सवार यात्री पारा गांव निवासी राजेंद्र मिश्रा, निभौर गांव की फिरंगी देवी घायल हो गई।
विज्ञापन

टक्कर में बस की खिड़की के शीशे चकनाचूर हो जाने पर इन्हें चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस से बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां ट्रामा सेंटर चिकित्साधिकारी ने बोलेरो मालिक व कोटेदार संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। सुनीता व शालिनी सहित चालक की हालत गंभीर बताई गई है। देर शाम उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed