फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   korona test vaale 1100 logon ko aaisoleshan mein rakha jae : mandalaayukt

कोरोना टेस्ट वाले 1100 लोगों को आइसोलेशन में रखा जाए : मंडलायुक्त

Tue, 21 Jul 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
korona test vaale 1100 logon ko aaisoleshan mein rakha jae : mandalaayukt
कोविड-19 के संबंध में समीक्षा बैठक करते मंडलायुक्त गौरव दयाल। साथ में डीआईजी दीपक कुमार। - फोटो : BANDA
बांदा। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में जिन 1100 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए हैं उन्हें भी आइसोलेशन में रखा जाए। उन्होंने कहा कि बीते एक हफ्ते में 80 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन सभी के संपर्क में आने वालों को चिह्नित कर उन्हें क्वारंटीन कराया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को अपने आवास परिसर में आयोजित बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्वारंटीन और आइसोलेशन का सही ढंग से पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि कंटेनमेंट जोन की निगरानी के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाएं। जहां ज्यादा संक्रमण मिला है, वहां डोर-टू-डोर सर्वे कराया जाए। आयुक्त ने सीएमओ को निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन की सुविधा उन्हें ही दी जाए जो शासनादेश की शर्तों का पालन करें। सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपने और उनकी मानीटरिंग करने के निर्देश भी दिए। कहा कि मरीजों को एंबुलेंस समय से उपलब्ध होनी चाहिए। शहरी क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाएं।
विज्ञापन

आयुक्त ने बैठक में मौजूद राजकीय मेडिकल कालेज के प्रभारी प्रिंसिपल को निर्देश दिए कि एल-1 और एल-2 अस्पतालों में खाली पड़े बेड रोजाना चिह्नित करें। मेडिकल कालेज में भर्ती कोरोना मरीजों को सकारात्मक रूप से व्यस्त रखने के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं। जन सामान्य से मास्क और सामाजिक दूरी बनाए रखने का अनुरोध किया जाए। प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मौजूद डीआईजी दीपक कुमार ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में जो लोग आइसोलेशन या क्वारंटीन नियमों का उल्लंघन करें उनकी जानकारी पुलिस को दी जाए। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। डीएम अमित सिंह बंसल ने आयुक्त को बताया कि कोरोना रोगियों के सीधे संपर्क में आने वालों की प्राथमिकता से पहचान कराई जा रही है। उनका एंटीजन टेस्ट भी कराया जाएगा। बैठक में सीएमओ डॉ.संतोष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह, सीएमएस डॉ.एसएन मिश्र, प्रभारी प्रिंसिपल राजकीय मेडिकल कालेज डॉ.सुनील कुमार आर्या, नगर पालिका ईओ संतोष मिश्र, उप निदेशक सूचना भूपेंद्र यादव आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed