फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   korona samet vradha ki maut

कोरोना से वृद्धा समेत दो की मौत

Wed, 19 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
korona samet vradha ki maut
बांदा। कोरोना संक्रमण की रफ्तार में तेजी से कमी आई है, लेकिन संक्रमितों की मौतें नहीं थम रहीं। राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती शहर की 85 वर्षीय वृद्धा और तिंदवारी के 40 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने बुधवार को दम तोड़ दिया। कोरोना गाइड लाइन के तहत दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया गया। पहली अप्रैल से अब तक कोरोना ने 98 मरीजों की सांसें छीन लीं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को 29 नए कोरोना मरीज पाए गए। इनमें 23 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र में मिले हैं। नए संक्रमितों में 6 महिलाएं और 23 पुरुष शामिल हैं। शहर में बलखंडी नाका, मेडिकल कालेज परिसर, इंदिरा नगर, अलीगंज और ग्रामीण क्षेत्रों में पपरेंदा, जसपुरा, तिंदवारी, कमासिन, पैलानी, बबेरू में पॉजिटिव मरीज पाए गए। सक्रिय मरीजों की संख्या 428 है। कुल संक्रमित का आंकड़ा 6898 पहुंच गया। सीएमओ डा.एनडी शर्मा ने बताया कि बुधवार को 126 संक्रमित निगेटिव होकर स्वस्थ हो गए। इनमें आइसोलेशन के 113 और कोविड अस्पतालों में भर्ती 13 मरीज शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में 1235 आरटीपीसीआर, 14 ट्रूनॉट और 2014 एंटीजेन टेस्ट हुए।
विज्ञापन

अतर्रा। तेज आंधी व बारिश से खलारी गांव में भागवत कथा के दौरान खपरैल की बीम गिर गई। चपेट में आकर रामरतन यादव का पुरवा निवासी केदार यादव (60) की मौके पर ही मौत हो गई। राजू यादव व ज्योति पुत्री रामशरण सहित आयोजक शिवकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। उधर, नरैनी रोड, सिविल लाइन, ब्रह्मनगर, आजाद नगर, बांदा रोड, बिसंडा रोड में दुकानों व मकानों के टीन-टप्पर उड़ गए। कई स्थानों में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश का पानी घर में घुसने से आक्रोशित लोगों ने नगर पालिका का प्रदर्शन कर विरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा ने एसडीएम को जल भराव की जानकारी दी। बबेरू संवाद के मुताबिक तेज आंधी से घर, दुकान आदि की टीनें उड़ गईं। बारिश से कस्बे में जलभराव की समस्या पैदा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनी। तेज आंधी व बारिश के साथ 20 से 25 ग्राम वजन के ओले गिरे। आम की फसल क्षतिग्रस्त हो गई। कोतवाली के सामने, करतल व कालिंजर मार्ग पर कई पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क में गिरने से आवागमन अवरूद्ध रहा। कस्बे के किदवई नगर में जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई। नालियों का गंदा पानी घरों में घुस गया। सारी रात लोग परेशान रहे। बिजली के तार टूट गए। खलारी गांव में महुआ का पेड़ गिर जाने से रामकिशोर पटेल की तीन भैसें मर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed