{"_id":"6009bd948ebc3e2c4c4f5eb1","slug":"kisaanon-ko-die-gae-aay-badhaane-ke-tips-banda-news-knp6073599161","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को दिए गए आय बढ़ाने के टिप्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को दिए गए आय बढ़ाने के टिप्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिंदवारी। किसान कल्याण मिशन गोष्ठी में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, दिल्ली के सदस्य बलराम सिंह कछवाह ने शासन की योजनाओं का बखान किया। उन्होंने किसानों की आय दोगुना करने के बारे में बताया। साथ ही स्टॉलों का भी निरीक्षण किया।
ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को संयुक्त कृषि निदेशक उमेश चंद्र और जिला कृषि अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार, जिला उद्यान अधिकारी परवेज खां, विषय वस्तु विशेषज्ञ छेदीलाल पटेल, कृषि विश्वविद्यालय उद्यान के डॉ. सुभाष कुमार, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अरविंद कुमार, इंजीनियर ओमप्रकाश मसुरहा, कृषि विज्ञान केंद्र की डॉ. दीक्षा पटेल ने किसानों को फसलों को कीड़ों से होने वाले नुकसान से बचाव और तरीके व दवाओं की जानकारी दी।
इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे गए। किसानों के बजाए ज्यादातर कुर्सियां इन्हीं लाभार्थियों से भरी रहीं। इनके अलावा महिला समूहों की महिलाओं को भी लाया गया था। भाजपाई भी कुर्सियों में जमे रहे। गोष्ठी में एडीओ रामकुमार वर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवा त्रिपाठी, निमेष मिश्रा, गौतेंद्र मौर्या, अनिल सक्सेना, राज अनुरागी, सुधीर गर्ग, नरेंद्र शुक्ला आदि शामिल रहे। संचालन बेंदा के पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह ने किया। क्षेत्रीय सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल व विधायक ब्रजेश प्रजापति गोष्ठी में नहीं आ सके।