{"_id":"6109924a8ebc3ec34e1a6e8e","slug":"khelate-samay-bhaee-bahan-kuen-mein-gire-banda-news-knp64415350","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेलते समय भाई-बहन कुएं में गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेलते समय भाई-बहन कुएं में गिरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गुरेह गांव में खेलते समय भाई-बहन कुएं में गिर गए। बच्चों के गिरने पर पड़ोसी युवक रस्सी के सहारे कुएं में उतरा और दोनों को बेहोशी हालत बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उधर, बच्चों के पिता ने जिला अस्पताल के चिकित्सक पर अभद्रता का आरोप लगाया है। गुरेह गांव में मंगलवार को सुबह विजय कुमार की पांच साल की पुत्री कविता और दो साल का बेटा बेटू घर के नजदीक स्थित कुएं की जगत में खेल रहे थे। तभी बेटू लड़खड़ाकर करीब सौ फीट गहरे कुएं में गिर गया। उसे बचाने में कविता भी कुएं में गिर गई।
दोनों बच्चों के गिरने पर पड़ोसियों और परिजनों ने उन्हें बचाने की कवायद शुरू कर दी। पड़ोसी युवक आनन-फानन रस्सी के सहारे कुएं में उतरा बेटू व कविता को खोजकर बाहर निकाला। दोनों बेहोश थे। परिजनों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ट्रामा सेंटर पहुंचाया।
विज्ञापन
दोनों की हालत में सुधार है। उधर, पिता विजय कुमार ने बताया कि हालत बिगड़ने पर बच्चों के डाक्टर को बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने हाथ तक नहीं लगाया। आरोप लगाया कि चिकित्सक ने उसके साथ अभद्रता भी की।