{"_id":"5e4441608ebc3ee5d5222ae4","slug":"khalasi-and-child-died-after-being-crushed-by-trucks-banda-news-knp544239121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों से कुचल कर खलासी और बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों से कुचल कर खलासी और बालक की मौत
विज्ञापन
बांदा/तिंदवारी। अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में ट्रक खलासी और बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बालक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर एक घंटे जाम लगा दिया।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा घाट निवासी शिवलोचन का 9 वर्षीय पुत्र हिमांशु बुधवार को करीब 11 बजे स्कूल से घर लौट रहा था। वह गांव के प्राइमरी स्कूल में दूसरी कक्षा का छात्र था। फतेहपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बांदा-टांडा हाइवे पर उसे कुचल दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। चालक व क्लीनर ट्रक छोड़ कर भाग गए। घटना से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाकर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। बेंदा के पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह, एएसआई राम दिनेश तिवारी मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाया बुझाया। अज्ञात चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दूसरी घटना में सुबह करीब 7 बजे जौहरपुर बालू खदान जा रहे ट्रक का खलासी रामदेव पाल (21) पुत्र छेदीलाल ट्रक रोककर पानी के लिए सड़क पर उतरा था। इसी दौरान बांदा की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बालू के ओवरलोड ट्रक ने उसे कुचल दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। वह फतेहपुर जनपद के मोहम्मदपुर का रहने वाला था। चौकी प्रभारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने ट्रक कब्जे में ले लिया। ट्रक भाग निकला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पिता की हत्या का चश्मदीद गवाह था हिमांशु
तिंदवारी। ट्रक की चपेट में आया हिमांशु अपने पिता की मौत का गवाह भी था। दो वर्ष पूर्व लोहरा (चित्रकूट) हिमांशु के पिता की हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि उसकी पत्नी ने ही यह घटना अंजाम दी है। हिमांशु इस घटना का चश्मदीद गवाह था। पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद वह यहां बेंदा आकर अपनी बुआ के यहां रह रहा था। चाचा मूलचंद्र भी यहीं रह रहे है। उन्होंने हिमांशु की हत्या किए जाने की भी आशंका जताई है। एसएसआई राम दिनेश तिवारी का कहना है कि ऐसी कोई तहरीर मिली तो उस बिंदु पर भी जांच की जाएगी। फिलहाल अज्ञात ट्रक चालक के विरूद्ध धारा 379ए , 337, 338, आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कार ट्रक में घुसी, एक की मौत, तीन घायल
बांदा। लखनऊ निवासी कैलाश (40) पुत्र महादेव यहां अपने चचेरे चचेरे चाचा कमल के पुत्र की बारात में बांदा आया था। बीती रात द्वारचार के बाद वह अपने तीन साथियों के साथ कार में वापस जा रहा था। तिंदवारी के पास कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा टकराई।
राहगीरों ने पुलिस की मदद से सभी कार सवारों को सीएचसी से जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने कैलाश को मृत घोषित कर दिया। दुर्गा तिवारी (55) पुत्र शिवनारायन, गोलू (16) पुत्र श्रीराम त्रिपाठी व अवधेश (40) को हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है।