फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kendriya Vidyalaya team saw the proposed building

केंद्रीय विद्यालय टीम ने देखा प्रस्तावित भवन

Tue, 22 Dec 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kendriya Vidyalaya team saw the proposed building
Kendriya Vidyalaya team saw the proposed building - फोटो : BANDA
बांदा। केंद्रीय विद्यालय संचालन के लिए मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन की समिति ने कृषि विश्वविद्यालय में प्रस्तावित अस्थायी भवन और स्थायी भवन निर्माण के लिए आवंटित आठ एकड़ जमीन का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

समिति के निरीक्षण के दौरान डीएम आनंद कुमार सिंह, विश्वविद्यालय कुलपति डा.यूएस गौतम सहित समिति सदस्य एडीएम संतोष बहादुर सिंह, डीआईओएस विनोद सिंह, केंद्रीय विद्यालय (प्रयागराज) प्राचार्य गोविंद दास दुबे, केंद्रीय सार्वजनिक निर्माण (सीटीडब्ल्यूडी) इंजीनियर सुरेश बहादुर श्रीवास्तव भी शामिल थे। समिति ने कृषि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित प्रस्तावित वानिकी महाविद्यालय भवन को देखा। यहां एक कक्ष में 40 छात्रों के बैठने की क्षमता बताई गई।
विज्ञापन

समिति ने स्थायी भवन निर्माण वाली भूमि का भी जायजा लिया। यहां नाला देखकर इसके बारे में जिलाधिकारी आदि से वार्ता की। केंद्रीय विद्यालय (प्रयागराज) प्राचार्य गोविंद दास दुबे ने बताया कि समिति अपनी रिपोर्ट केंद्रीय विद्यालय संगठन को देगी। डीआईओएस ने बताया कि संभव है कि अगले सत्र 2021-22 से वानिकी महाविद्यालय भवन में कक्षा 5 तक केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं अस्थायी रूप से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed