फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ken river dangerous, more than 24 villages surrounded by water

Banda News: केन नदी खतरनाक, 24 से अधिक गांव पानी से घिरे

Sat, 05 Aug 2023 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ken river dangerous, more than 24 villages surrounded by water
बांदा। मध्य प्रदेश की घाटियों में हुई झमाझम बारिश से केन नदी खतरे के निशान को पार कर गई है। शनिवार की शाम केन नदी खतरे के निशान से 81 मीटर ऊपर बह रही है। इससे 12 से अधिक गांवों में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। राहत और बचाव कार्य शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


केन नदी का जलस्तर दो दिनों से लगातार बढ़ रहा है। शनिवार की शाम पानी 104.81 मीटर के पैमाने पर पहुंच गया, जो खतरे के लाल निशान से 81 सेंटीमीटर ऊपर है। केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान के मुताबिक केन नदी का जलस्तर पांच सेंटीमीटर प्रति घंटा बढ़ रहा है। हालांकि मध्य प्रदेश स्थित गंगऊ व बरियारपुर वियर के इनकैचमेंट एरिया में बारिश कम होने से बांधों से केन नदी में गिरने वाले पानी में गिरावट आई है। सिंचाई विभाग के मुताबिक गंगऊ से दो लाख 95 हजार 358 और बरियारपुर से दो लाख 91 हजार 286 क्यूसिक पानी केन नदी गिर रहा है, जबकि शुक्रवार को गंगऊ से तीन लाख 7 हजार 478 और बरियारपुर से 3 लाख 24 हजार 64 क्यूसिक पानी केन नदी में गिर रहा था।
विज्ञापन

इधर, केन नदी के खतरे का निशान पार करने से नदी किनारे आबाद 24 से अधिक के गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को गांव खाली करने और बाढ़ राहत चौकियों में पहुंचने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही लोग गृहस्थी आदि का सामान लेकर सुरक्षित स्थानों पर जाने लगे हैं। एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व विभाग के अधिकारी निरंतर केन के जलस्तर पर नजर बनाए हुए। बाढ़ राहत चौकियों को खोल दिया गया है। उनमें लोगों के ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था की जा रही है। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी का कहना है कि केन नदी के बढ़ने की रफ्तार को देखते हुए बचाव व राहत कार्य शुरू कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed