फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Ken decreased, now Yamuna started to boil

Banda News: केन घटी, अब उफनाने लगी यमुना

Mon, 07 Aug 2023 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ken decreased, now Yamuna started to boil
बांदा। केन उफनाने के बाद अब सिमट गई। उधर, यमुना का जलस्तर फिर से बढ़ने लगा है। मध्य प्रदेश स्थित गंगऊ और बरियारपुर वियर के इनकैचमेंट एरिया में बारिश कम होने से बांधों से केन में डिस्चार्ज होने वाले पानी में तीन लाख क्यूसिक की कमी आई है।
विज्ञापन


दो दिन तक उफान मारने के बाद केन नदी सिमट गई। इससे नदी किनारे आबाद गांवों के लोगों ने राहत की सांस ली है। गांवों के संपर्क मार्गों में आवागमन शुरू हो गया है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक सोमवार को केन नदी का जलस्तर 98.01 मीटर रिकार्ड किया गया है, जबकि दो दिन पहले जलस्तर 105 मीटर तक पहुंच गया था। रविवार की सुबह यमुना का जलस्तर घटा, लेकिन दो घंटे बाद पुन: बढ़ना शुरू हो गया। दो दिन में यमुना नदी का पानी करीब डेढ़ मीटर बढ़ा है। चिल्ला घाट में दो दिन पहले यमुना नदी का जलस्तर 92.92 मीटर था। सोमवार को इसका पैमाना 94.52 पर पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर पढ़ने से पैलानी तहसील के करीब 12 गांव बाढ़ के नजदीक पहुंच गए है। यहां संपर्क मार्गों में पानी भर जाने से आवागमन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। जिला प्रशासन यमुना के जलस्तर पर बराबर नजर बनाए हुए है। एसडीएम पैलानी ने नदी के तटवर्ती गांवों के लोगों को हर समय सावधान रहने के लिए कहा है। लेखपाल बाढ़ चौकियों में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन


उधर, सिंचाई विभाग के मुताबिक उधर, मध्य प्रदेश में स्थित गंगऊ व बरियारपुर वियर के इनकैचमेंट एरिया में बारिश कम होने से बांधों से केन में डिस्चार्ज होने वाले पानी में खासी कमी आई है। गंगऊ बांध से अब महज 61352 क्यूसिक व बरियारपुर वियर से 53532 क्यूसिक पानी केन नदी में डिस्चार्ज हो रहा है, जबकि दो दिन पहले गंगऊ से 307478 व बरियापुर वियर से 324063 क्यूसिक पानी डिस्चार्ज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed