फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Keep an eye on reel makers in floods to ensure there is no loss of life

Banda News: बाढ़ में रील बनाने वालों पर रखें नजर न हो कोई जनहानि

Wed, 31 Jul 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on reel makers in floods to ensure there is no loss of life
चित्रकूट/सरधुआ। यमुना नदी में संभावित बाढ़ के पूर्व की तैयारियों का जायजा डीएम व एसपी ने गांव में जाकर लिया। अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी तैयारी में ढील नहीं होनी चाहिए अन्यथा सीधी जिम्मेदारी तय होगी। डीएम कहा बाढ़ में लापरवाही न करें। नाविकों से वार्ता कर रिपोर्ट प्रेषित करें। एसपी ने कहा कि नौजवान रील बनाने के लिए पानी में घुसेंगे इसे रोकना होगा। कोई घटना होती है तो सतर्क रहना होगा। कहा कि किसी प्रकार की जन-धन हानि नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील राजापुर क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ से प्रभावित क्षेत्र में तैयारियों को लेकर सरधुआ इंटर कॉलेज में चौपाल लगाई। इसमें डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि क्षेत्र में बाढ़ से लगभग 34 ग्राम पंचायत प्रभावित रहती हैं। जिसमें ग्राम पंचायत सरधुवा ज्यादा प्रभावित रहता है। जिसमें सभी व्यवस्थाएं स्कूल में की जाती है। अर्की मोड पर ज्यादा पानी भर जाता है। सहयोग के लिए पीएसी कैंप लगाए जाते हैं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ से पूर्व पशु का टीकाकरण कर लिया जाए। खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ के समय बच्चों के लिए चिन्हित स्कूलों में पठन पाठन कराएं। मिड डे मील की भी व्यवस्था हो।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सभी विभागों से समंवय बनाकर बाढ़ राहत में सहयोग करें। प्रत्येक चौकिया के लिए दो-दो आरक्षी नियुक्त किए जाएंगे। थाना प्रभारी सरधुवा भ्रमण कर चिन्हित स्थलों, बैरियर को देखें। उन्होंने ग्राम प्रधान को निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत निधि से गांव में कैमरे लगवाएं। इस दौरान डीएम-एसपी ने कालेज परिसर में पीपल और पलाश के पौधे रोपित किए। इस मौके पर एडीएम उमेश चंद्र निगम, एसडीएम राजापुर प्रमोद कुमार झा, बीडीओ, तहसीलदार सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed