फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kasturba Gandhi School students too ill to cold

ठंड लगने से कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 12 छात्राएं भी बीमार

Thu, 25 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 25 Dec 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kasturba Gandhi School students too ill to cold
कड़ाके की ठंड से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 12 छात्राएं बीमार हो गईं। इसका खुलासा उप जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण में हुआ। उनका इलाज न कराने पर एसडीएम ने विद्यालय स्टाफ को फटकार लगाई।
विज्ञापन


विद्यालय में कमासिन ब्लाक की 52 छात्राएं अध्ययनरत हैं। बुधवार को सुबह एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह ने छात्राओं से हालचाल जाना। 12 छात्राओं की तबीयत खराब मिलने और उनका इलाज न कराए जाने पर एसडीएम ने वार्डेन व अन्य कर्मचारियों को फटकारा कि ‘अपना बच्चा होता तो तुरंत अस्पताल ले जाते।’
विज्ञापन


एसडीएम ने तत्काल अपनी गाड़ी जिला अस्पताल भेजकर डाक्टर बुला लिया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.विनीत सचान ने छात्राओं का चेकअप किया। सात बालिकाएं अंजू वर्मा, रीता यादव, गुड़िया प्रजापति, संगीता, आरती, खुशी व शबीना को इंजेक्शन व दवाएं दी गईं। डॉक्टर के मुताबिक बीमारी की वजह ठंड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने विद्यालय लेखाकार को तुरंत अलाव जलाने और ठंडी हवाओं से छात्राओं को बचाने के लिए खिड़कियों के टूटे शीशे बदलवाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। रसोई घर में सुअरों के विचरण पर भी कर्मचारियों को फटकारा।


एसडीएम ने बताया कि वह जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे। निरीक्षण में लेखाकार श्यामकली व वार्डेन सितारा समेत टीचर्स व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed