फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kanwara's Preeti's body was found on the railway track

Banda News: कनवारा की प्रीति का था रेलवे ट्रैक पर मिला शव

Thu, 05 Jun 2025 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kanwara's Preeti's body was found on the railway track
बांदा। पति के शराब पीने की लत के चलते घर में हुए झगड़े से आहत महिला ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसका शव मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़-खैराडा रेल लाइन पर पड़ा मिला। दो दिन बाद ससुर ने शव की शिनाख्त की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के टिकरी कनवारा गांव निवासी प्रीति पाल (35) का शव सोमवार की शाम मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़-खैराडा रेल लाइन पर ट्रेन से कटा मिला था। ट्रैक मैन कपिल देव ने बांदा स्टेशन प्रबंधक को जानकारी दी थी। सूचना पर पहुंची मटौंध थाना पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। बताया गया कि महिला ट्रेन से कटने के इरादे से आई थी, उन्होंने उसे रोका भी, लेकिन वह ईंट पत्थर मारकर लोगों को भगाने लगी थी। बारिश होने पर ग्रामीण वहां से चले गए थे, तभी उसने ट्रेन से कटकर जान दे दी थी।
विज्ञापन

दो दिन बाद गुरुवार को पुलिस की सूचना पर पहुंचे प्रीति पाल के ससुर जगमोहन ने पोस्टमार्टम हाउस में शिनाख्त की। बताया कि बहू प्रीति सोमवार की शाम घर से निकल गई थी। उन्होंने बहू की गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। बताया कि प्रीति का पति विनीत पाल नशे का लती है। दोनों की शादी 14 साल पहले हुई थी। दो पुत्र भी हैं। नशे की लत के चलते पति-पत्नी में नहीं पटती थी। साल भर प्रीति मायके खैराडा में रही थी। सुलह होने पर घर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे को लेकर सोमवार को प्रीति और विनीत में झगड़ा हुआ था। इसी के चलते प्रीति ने ट्रेन से कटकर जान दी है। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed