बांदा। बहुजन समाज पार्टी ने पार्टी संस्थापक कांशीराम का 14वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस मौके पर श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी हुई। वरिष्ठ नेता मधुसूदन कुशवाहा ने कहा कि देश के करोड़ों शाषितों, पिछड़ों को उनके अधिकारों का एहसास कांशीराम ने ही दिलाया। वह महान समाज सुधारक और शोषित वर्ग के लिए सत्ता का मार्ग प्रशस्त करने वाले महापुरुष थे।
शुक्रवार को तिंदवारी रोड स्थित कार्यालय में आयोजित सभा में पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाहा ने कांशीराम को राजनीति का क्रांतिकारी बताया। कहा कि उनके सपनों को बसपा मुखिया मायावती साकार कर रहीं हैं। अध्यक्षता कर रहे गुलाब सिंह वर्मा ने भी श्रद्धांजलि दी। बसपा नेताओं ने कांशीराम उपवन में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप जलाए।
चित्रकूटधाम मंडल प्रभारी शिवदयाल रत्नाकर, अयूब खां, रामसेवक प्रजापति, जयराम सिंह बछेउरा, राजेश शिवहरे, अरुन सिंह रजोल, मयंक द्विवेदी, मधुराज पाल, विजय बहादुर वर्मा, संतोष वर्मा, सिकंदर निषाद नरैनी, अवधेश दिनकर बबेरू, शिवकरन दिनकर, अनिरुद्ध वर्मा, कमलेश चौरसिया, अरविंद कुशवाहा, कमलेश साहू, शमीम खां, हरीराम, कबीर बेदी भी शामिल रहे।