फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kanhai was born in a stormy night, congratulations echoed everywhere

Banda News: आंधी रात जन्मे कन्हाई,चहुं ओर गूंजी बधाई

Thu, 07 Sep 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 07 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Kanhai was born in a stormy night, congratulations echoed everywhere
बांदा। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। मंदिरों और घरों में विधि विधान से लड्डू गोपाल का पूजन किया गया। रात में जन्मोत्सव मनाया गया। महिलाओं ने बधाइयां गाई। पुलिस लाइन, थाना चौकियों सहित जेल में जन्माष्टमी पर धार्मिक आयोजन हुए। झांकियां सजाई गई।
विज्ञापन


मंडल कारागार में मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों सजाया गया। जेल अधिकारियों और बंदी रक्षकों समेत बंदियों ने उत्साह मनाया। पुलिस लाइन व कोतवाली, थाना, चौकियों में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी जन्मदिन की धूम रही। यहां देर रात तक भजन-कीर्तन व भंडारा हुआ।
विज्ञापन

अयोध्यावासी मंदिर को बिजली की रोशनी व फूलों की लड़ियों से सजाया गया। महेश्वरी देवी मंदिर भी बिजली के कुमकुम और झालरों से जगमगाता रहा। मंदिरों और झांकियों के पट देर रात के बाद ही खुले। इसी प्रकार घरों में स्थित मंदिरों को भी लोगों ने भव्य तरीके से सजाया। रात होते ही कान्हा के जन्मदिन की धूम परवान चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों और झांकी स्थलों पर ‘नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की’ हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लााल के जयकारों के बीच लड्डू गोपाल को झूला झुलाया। प्रसाद का वितरण किया गया। कई मंदिरों और घरों में राधा-कृष्ण वेशधारी छोटे-छोटे बच्चों ने झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।




बांदा। खप्टिहा कलां कस्बे के राधाकृष्ण मंदिर, रामजानकी मंदिर, रघुवीर, खेरापति मंदिर सहित योगिनी आश्रम में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम रही। जन्मोत्सव के बाद भजन संध्या के आयोजन हुए। श्रीकृष्ण के रूप में सजे बच्चें आकर्षण का केंद्र रहे। गिरवां के खत्री पहाड़ स्थित विंध्यवासिनी मंदिर में रामलीला का मंचन हुआ। श्रीकृष्ण की झांकियां सजाई गई।

प्रमोद शुक्ला, रवि, दिवाकर, देवीदीन, विनय, विक्रम ने बताया कि यहां छह दिनों तक धार्मिक आयोजन होंगे। तिंदवारी कस्बे के रामजानकी मंदिर, सहित भुजौली, गरौती, गोधनी आदि गांवों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भजन कीर्तन आदि हुए। थाने में प्रभारी कौशल सिंह ने भगवान की आरती उतारी। जसपुरा कस्बा के बड़े व छोटे शिवाला सहित शंकर मंदिर, पारदेश्वर मंदिर और थाने में कान्हा का जन्म पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed