फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalinjar fort will be decorated before the festival

महोत्सव से पहले संवारा जाएगा कालिंजर दुर्ग

Sat, 05 Oct 2019 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Kalinjar fort will be decorated before the festival
कालिंजर महोत्सव पुस्तक का प्रदर्शन करते डीएम हीरा लाल, एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव व अन्य। - फोटो : BANDA
बांदा। अगले माह 12 नवंबर से शुरू हो रहे कालिंजर महोत्सव की सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। समारोह को भव्य बनाने की कवायदों में जुटे बांदा डीएम हीरा लाल ने शनिवार को विश्व विख्यात पर्यटक स्थल खजुराहो में मध्य प्रदेश टूरिज्म के होटल में प्रेस वार्ता में समारोह संबंधी जानकारियां दीं।
विज्ञापन

कहा कि चित्रकूट से कालिंजर और खजुराहो को सड़क मार्ग से सीधा जोड़े जाने के प्रयास चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 12 से 16 नवंबर तक होने वाला कालिंजर महोत्सव को इस वर्ष भव्य बनाने की कोशिश है। कालिंजर दुर्ग में टूरिस्ट पुलिस, टॉयलेट, रेस्टोरेंट, पेइंग गेस्ट हाउस पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह ली जा रही है। यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस खजुराहो के लिए शीघ्र शुरू होगी। खजुराहो के प्रसिद्ध टूरिस्ट गाइड बृजेंद्र सिंह उर्फ मामा ने डीएम के समक्ष सारगर्भित तथ्य और विश्लेषण पेश किए। डीएम ने उन्हें महोत्सव में आने का न्योता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि महोत्सव का उद्घाटन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समापन राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा होगा। प्रेस वार्ता के दौरान नरैनी (बांदा) की एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, राजनगर की एसडीएम स्वप्निल वानखेड़े सहित सचिन अग्निहोत्री, श्यामजी निगम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed