फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalinjar Fort forest fire

कालिंजर दुर्ग के जंगल में लगी आग

Sat, 25 Feb 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 25 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Kalinjar Fort forest fire
कालिंजर दुर्ग में नीलकंठेश्वर मंदिर के पास जंगल में लगी आग। - फोटो : amarujala

 महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां ऐतिहासिक कालिंजर दुर्ग के जंगल में आग भड़क उठी। बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं की भीड़ में हड़कंप और दहशत फैल गई। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला। लपटें और धुंआ दूर-दूर तक नजर आता रहा। करीब चार घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड पानी के संकट से जूझती रही।  

विज्ञापन


शुक्रवार को महाशिव रात्रि के मौके पर दुर्ग में स्थित ऐतिहासिक नीलकंठेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इसी बीच दोपहर बाद मंदिर के गेट के नजदीक लगे पेड़-पौधों और झाड़ियों में अचानक किसी तरह से आग भड़क उठी। जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। पुलिस ने आनन-फानन में आसपास खड़े वाहनों को हटवाया।
विज्ञापन


साथ ही आग वाले स्थल की ओर जाने पर रोक लगा दी। पानी की व्यवस्था न होने से आग पर तत्काल काबू नहीं पाया जा सका। वन विभाग के कर्मचारी भी घंटों बाद पहुंचे। फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। शाम करीब पांच बजे पहुंची फायर ब्रिगेड उस दुर्गम स्थान तक नहीं पहुंच पाई जहां आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइप के जरिए एक टैंकर पानी डालने के बाद फायर कर्मियों को पानी के संकट से जूझना पड़ा। देर रात तक आग बुझाने का प्रयास जारी था। आग अपना दायरा बढ़ाती जा रही थी। लपटें और धुआं दूर-दूर तक नजर आ रहा था। आग से दुर्ग में लगे तमाम पेड़-पौधे और जड़ी बूटियां जलकर खाक हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed