फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kalash Yatra set out in bullock carts to collect soil from village to village

Banda News: गांव-गांव की माटी लेने बैलगाड़ियों में निकली कलश यात्रा

Wed, 11 Oct 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 11 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra set out in bullock carts to collect soil from village to village
तिंदवारी। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत तिंदवारी में बुधवार को 51 बैलगाड़ियों के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 56 गांव के लोग भी शामिल हुए।
विज्ञापन

कलश यात्रा काली देवी मंदिर से शुरू होकर भिडौरा तिराहे से मुख्य मार्ग से होते हुए ब्लॉक परिसर पहुंची। राज्यमंत्री समेत जन प्रतिनिधि भी बैलगाड़ियों में सवार हुए और भारत माता के जयकारे लगे। उसके बाद ब्लॉक परिसर में कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में वीर सपूतों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई। विशेष परिधान में महिलाएं व छात्राएं भी शामिल हुईं। जल शक्ति मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि गांव-गांव की माटी से लखनऊ में अमृत वाटिका बनेगी। ब्लॉक प्रमुख दीपशिखा सिंह, भाजपा नेता रामकरन सिंह बच्चन, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने भी संबोधन किया। भाजपा नेता रामकरन सिंह बच्चन, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम सिंह कछवाह, मटौंध चेयरमैन सुधीर सिंह, बीडीओ रामखेलावन, किसान नेता सत्येंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष आलोक मिश्रा, डीडीसी भरत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कलश यात्रा में पहुंचे 49 गांव के लोग
बिसंडा। ब्लॉक परिसर में मेरी माटी मेरा देश का कार्यक्रम हुआ। कलश यात्रा में 49 ग्राम पंचायतों के प्रधान व लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद आरके पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित किया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने सरकार की नीतियों के बारे में बताया। नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, ब्लॉक प्रमुख बिसंडा शंभू प्रसाद कोटार्य, अरविंद कुमार पांडेय, बालमुकुंद शुक्ला, राज नारायण पटेल, रामबाबू त्रिपाठी, सीताराम वर्मा, प्रभारी वीडीओ अमित यादव, सुनील कुमार एडीओ, रविंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed