फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kajal and Lakshmi's wrestling was the center of attraction.

Banda News: काजल और लक्ष्मी की कुश्ती रही आकर्षण का केंद्र

Sat, 27 Dec 2025 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Kajal and Lakshmi's wrestling was the center of attraction.
फोटो- 20 अखाड़े में कुश्ती लड़तीं महिला पहलवान। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन

- हरियाणा के सूरज व कुसमरा के हुकुम पहलवान के बीच मुकाबला बराबरी में छूटा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। शहर से पांच किलोमीटर दूर स्थित मवई बुजुर्ग गांव के गोसाईं तालाब के पास दो दिवसीय दंगल और मेला का आयोजन किया गया। यहां कई नामी गिरामी पहलवानों की कुश्ती हुई। हरियाणा के सूरज व और कुसमरा के हुकुम पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, लेकिन कुश्ती बराबरी में छूटने पर 51 हजार का इनाम और गदा के हकदार नहीं बन सके। कुश्ती में कानपुर की खुशी और हरियाणा की हिमांशु व बांदा की काजल और करहिया लामा की लक्ष्मी की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही।

दंगल के आयोजक रामकिशुन प्रजापति उर्फ लल्लू पहलवान ने बताया कि दो दिवसीय कुश्ती में कुसमरा, हमीरपुर के हुकुम सिंह, टेढ़ा गांव के वीरेंद्र, मथुरा के सुरेश, अलीगढ़ के शाहबाज, हाथरस के शिवा, आगरा के अंकुर, मिरगहनी के राधेश्याम, हरियाणा के सूरज, अलीगढ़ के मोनू, हाथरस के फहीम, पलरा के शिवविलास, मरका के राजेश, पलरा के अभिलाष के बीच कुश्ती हुई। फाइनल मुकाबला हरियाणा के सूरज और कुसमरा के हुकुम के बीच हुआ। लेकिन दाेनों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इससे इनाम के तौर पर 51 हजार रुपये व गदा नहीं दी जा सकी। उधर, कानपुर की खुशी व हरियाणा की हिमांशु और बांदा की काजल व करहिया लामा की लक्ष्मी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें खुशी व लक्ष्मी ने कुश्ती जीती। सभी पहलवानों को आयोजकों ने इनाम दिया।
विज्ञापन

दंगल कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा, प्रवीण सिंह, रामसेवक, सुखलाल बौद्ध, बीके सिंह, पुनीत प्रजापति, संतोष सविता, विजय शंकर प्रजापति, बंशगोपाल यादव, रामलाल प्रजापति, विनोद कुमार, जितवा यादव, बीएल प्रजापति, गजेन्द्र प्रजापति योगेन्द्र प्रजापति, अंकुर, हिमांशु, पप्पू खान, शीलू सहित अन्य लोग मौजूद रहे हैं। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गई थी, जिसमें दूर दराज से और गांव के कोने कोने से चलकर आए महिलाओं बच्चों आदि लोगों ने मेले में खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed