{"_id":"671bf56adde75db2300e5dd7","slug":"kachheri-muktidham-road-will-be-widened-with-205-crore-rupees-banda-news-c-212-1-bnd1004-117316-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: साढ़े 20 करोड़ से कचहरी-मुक्तिधाम मार्ग होगा चाैड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: साढ़े 20 करोड़ से कचहरी-मुक्तिधाम मार्ग होगा चाैड़ा
विज्ञापन
बांदा। शहर में कचहरी से मुक्तिधाम मार्ग तक करीब एक किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण 20.43 लाख रुपये से होगा। एक मीटर चौड़ा डिवाइडर बनवाया जाएगा। साथ ही विद्युत लाइन भी अंडरग्राउंड की जाएगी। लोक निर्माण विभाग इस पर जल्द कार्य शुरू करेगा।
सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों के बाद शासन ने सड़क के चौड़ीकरण को हरी झंडी दी और बजट स्वीकृत कर दिया है। झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर कचहरी चौराहे से मुक्तिधाम मार्ग तक रोड चौड़ीकरण का कार्य होगा। विधायक ने बताया कि अंडर ग्राउंड बिजली केबल भी डाला जाएगा। इसके लिए शासन ने 20.43 करोड़ रुपये दिए हैं।
उन्होंने इसके लिए शासन को कई बार पत्रचार किया। आवास एवं शहरीय नियोजन विभाग के विशेष सचिव ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र कहा है कि सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य सके लिए वित्तीय स्वीकृति दी गई है। पांच करोड़ रुपये अवमुक्त की गई है।
विज्ञापन
कार्यदाई संस्था प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को नामित किया गया है। कचेहरी चौराहे से मुक्तिधाम मार्ग तक के 950 मीटर सड़क इसमें शामिल है। मार्ग के बीच में एक मीटर चौड़ा डिवाइडर बनवाया जाएगा। दोनों तरफ नौ-नौ मीटर सड़क रहेगी। दोनों तरफ 2.50 मीटर के फुटपाथ का निर्माण, रोड लाइट का कार्य, अंडर ग्राउंड केबल बिछाने के साथ डक्ट एवं नाली का निर्माण किया जाएगा। जेल रोड वाली सड़क का भी कार्य किया जाएगा। विधायक ने बताया कि मार्ग को स्वागत द्वार, डेकोरेटेड पिलर्स एवं दोनों तरफ आरसीसी बेंच डाल कर महानगरों की तर्ज पर सुसज्जित किया जाएगा। इस योजना के स्वीकृत होने से निश्चित तौर पर नगर वासियों को जाम एवं अतिक्रमण के संकट से निजात मिलेगी।