फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Kabre Purva team won the match in Dehat Premier League

Banda News: देहात प्रीमियर लीग में कबरे पुरवा टीम ने जीता मैच

Mon, 11 Nov 2024 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Kabre Purva team won the match in Dehat Premier League
बांदा। देहात प्रीमियर लीग में सोमवार को मां विंध्यवासिनी क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट क्लब कबरेपुरवा और नटराज स्पोर्टिंग टीम के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर नौहाई टीम ने पहले कबरे पुरवा टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कबरे पुरवा के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वेदप्रकाश ने 64 रन की पारी में पांच छक्के और तीन चौके लगाए। बीएम सिंह ने चार छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। पंकज ने 31 और पुष्पेंद्र ने 24 रन की पारी खेली। टीम ने 199 रनों स्कोर खड़ा किया।
नौहाई टीम के गेंदबाज कैलाश ने 3 और अनिल ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नौहाई की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मात्र 21 रन पर ही तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। सौरभ ने सर्वाधिक 68 रन बनाए, इसमें सात छक्के शामिल हैं। अन्य बल्लेबाज ऋतुराज ने 16 और विजय ने 15 रन बनाए। पूरी टीम 153 रनों पर आलआउट हो गई। टीम 46 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन

कबरे पुरवा टीम से गेंदबाज प्रदीप ने 4 विकेट, मोनू ने 2 विकेट व अन्य गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिए। मैन आफ द मैच का पुरस्कार बीएम सिंह को दिया गया। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में नौहाई गांव के प्रधान महेन्द्र राजपूत, अध्यक्ष चंदन शुक्ला, संदीप तिवारी मौजूद रहे। अंपायर के तौर पर सौरभ चौरसिया, जगमोहन राजपूत रहे। स्कोरर की भूमिका में निखिल अन्ना और कमेंटेटर की भूमिका में आलोक शुक्ला और संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed