फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   kabaddi

Banda News: बहराइच को हरा हरदोई ने जीता फाइनल मैच

Sun, 15 Sep 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
kabaddi
अतर्रा। तथागत ज्ञानस्थली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रही तीन दिवसीय कबड्डी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में बहराइच की टीम को हराकर हरदोई ने सात अंकों से शानदार जीत हासिल की और चैंपियन बनी। विधायक व सीडीओ ने विजेता व उप विजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बबेरू विधायक विशंभर यादव तथा विशिष्ट अतिथि सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य, रामलखन कुशवाहा ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। फाइनल मैच का खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल का शुभारंभ कराया। अंडर-17 छात्र वर्ग में पहला सेमी फाइनल मैच ऐम्स इंटरनेशनल स्कूल गोंडा बनाम संत पथिक विद्यालय बहराइच के बीच में खेला गया, जिसमें संत पथिक विद्यालय बहराइच ने दो अंकों से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फतेहपुर व लखनऊ पब्लिक काॅलेज के बीच हुआ, जिसमें लखनऊ पब्लिक कॉलेज की टीम जीती।
विज्ञापन

तीसरा मैच चिल्ड्रन पब्लिक स्कूल फतेहपुर बनाम ऐम्स इंटरनेशनल स्कूल गोंडा के बीच में हुआ, जिसमें गोंडा ने 15 अंकों से जीत हासिल की। अंडर-17 छात्रा वर्ग फाइनल मैच सेंट जेवियर्स हरदोई व सेठ एमआर जयपुरिया फतेहपुर के बीच में खेला गया, इसमें हरदोई ने 15 अंकों से जीत हासिल की। अंडर-19 छात्र वर्ग का फाइनल मैच तथागत ज्ञानस्थली स्कूल व लखनऊ पब्लिक स्कूल के बीच में हुआ, जिसमें कांटे की टक्कर के बाद अतर्रा के तथागत ज्ञानस्थली स्कूल ने 7 अंकों से जीत हासिल किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच एसकेडी एकेडमीव सेंट जेवियर्स के बीच में हुआ, जिसमें सेंट जेवियर्स ने 66 अंकों से जीत दर्ज की। वहीं फाइनल मुकाबला सेंट जेवियर हाईस्कूल हरदोई तथा एम्स इंटरनेशनल बहराइच के बीच हुआ। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल हरदोई ने सात अंकों से मैच जीत लिया। अतिथियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शिवेंद्र कुमार, डॉ. चंद्रपाल कुशवाहा, इं.जेआर कुशवाहा, जगमोहन, स्कूल एमडी किरण कुशवाहा, आरके वर्मा, सुनील सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed