{"_id":"584ee7f44f1c1bd66f649e8c","slug":"justice-delayed-is-the-court-of-the-plaintiff-s-remorse","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय में देरी से वादी को होता है कोर्ट आने का पश्चाताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय में देरी से वादी को होता है कोर्ट आने का पश्चाताप
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ता संघ परिसर में शताब्दी द्वार का लोकार्पण करते राज्यपाल राम नाईक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल राम नाईक ने कहा है कि वकालत उम्दा पेशा है, लेकिन तारीखों पर तारीखें और न्याय में देरी ठीक नहीं। न्यायाधीश और अधिवक्ता दोनों ही कोशिश करें कि न्याय की आस लगाकर अदालत की शरण लेने वालों को जल्दी न्याय मिल सके। राज्यपाल ने बेबाकी से कहा कि अक्सर तो न्यायालय की शरण लेने वाले को पश्चाताप होता है कि वह यहां क्यों आ गया?
विज्ञापन
राज्यपाल सोमवार को जिला अधिवक्ता संघ के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि न्यायाधीश और अधिवक्ता अपनी बुद्धिमत्ता के आधार पर लोगों को शीघ्र न्याय दिलाने की कोशिश करें। अत्याचार के शिकार लोग न्यायालय इसी उम्मीद से आते हैं कि उन्हें न्याय मिलेगा, लेकिन जब तारीखों पर तारीखें पड़ती हैं तो क्लाइंट (वादी) सोचता है कि न्यायालय न जाते तो अच्छा होता।
विज्ञापन
उन्होंने इस मुद्दे पर न्यायाधीशों और अधिवक्ता दोनों से विचार करने को कहा। प्रदेश के न्यायालयों में न्यायाधीशों की कमी को समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि इस बारे में वह जितना कर सकते हैं, कोशिश कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकारों को अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि न्याय में विलंब की मुख्य वजह यह भी है। कहा न्याय देना ईश्वर की बहुत बड़ी सेवा है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने अधिवक्ताओं को कई सुझाव भी दिए। कहा कि आम चुनावों में मतदान का प्रतिशत 55 से 65 फीसदी के आगे नहीं जाता। अधिवक्ता कोशिश करें कि लोग ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करें। अधिवक्ता चाहें तो अभियान चलाकर मतदाताओं की भागीदारी बढ़ा सकते हैं।
यह भी कहा कि एक ही मंच पर प्रमुख उम्मीदवारों को बुलाएं। समाज को गाइड करने के व्याख्यान करें। राज्यपाल ने संस्कृत के श्लोक चरैवते-चरैवते का पाठ करते हुए कहा कि इसका अर्थ है चलते रहो-चलते रहो। जो खड़ा होता है, उसका भाग्य खड़ा हो जाता है। जो बैठ जाता है, उसका भाग्य बैठ जाता है और जो सो जाता है उसका भाग्य भी सो जाता है।
इसके पूर्व अधिवक्ता संघ भवन परिसर में आयोजित शताब्दी समारोह को जनपद न्यायाधीश भूपेंद्र सहाय, सदर विधायक और अधिवक्ता विवेक कुमार सिंह, बार कौंसिल अध्यक्ष जानकी शरण पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।
जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने राज्यपाल समेत समारोह में आए सभी आगंतुकों का आभार जताया। समारोह का संचालन संघ महासचिव मेदिनी कुमार वाजपेयी ने किया। डीएम डॉ. सरोज कुमार, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एडीएम गंगाराम गुप्त, एएसपी मायाराम वर्मा, सीओ सिटी राकेश मिश्र समेत अधिवक्ता संघ इल्डर्स कमेटी अध्यक्ष रामनाथ दुबे, शंकर सिंह गौतम, शिवनायक गौतम, रामबली सिंह, रामकृष्ण त्रिपाठी, रामस्वरूप सिंह, ओम प्रकाश सिंह समेत वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दीक्षित, वसीम उल्ला खां, जितेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।