{"_id":"57bde3674f1c1be55dd4f2fd","slug":"just-cracked-radiator-pipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की रेडिएटर पाइप फटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की रेडिएटर पाइप फटी
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 24 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
बस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बांदा से अजमेर (राजस्थान) जा रही बांदा डिपो की बस की रेडिएटर पाइप फट गई। तेज आवाज के साथ खौलता पानी चालक और आगे बैठे यात्रियों पर आ पड़ा। चालक समेत दो यात्री झुलस गए।
विज्ञापन
बांदा से अजमेर के लिए रोजाना बांदा डिपो की बस सुबह रवाना होती है। बुधवार को रवाना हुई बस में लगभग 36 यात्री सवार हुए। चालक संजय कुमार और कंडक्टर महेश कुमार थे। नेशनल हाईवे पर कबरई के पास रेडिएटर की पाइप फट गई। तेज आवाज के साथ खौलता पानी यात्रियों पर आ गिरा।
विज्ञापन
बस भी धुएं से भर गई। आग लगने की आशंका पर भगदड़ मच गई। तमाम घबराए यात्री बस से शीशे तोड़कर बाहर भागे। घटना की जानकारी चालक और परिचालक ने यहां उच्चाधिकारियों को दी। डिपो इंचार्ज वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि बांदा डिपो से दूसरी बस भेजकर यात्रियों को अजमेर के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन