फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jumpers of 16 transformers blew overnight, causing a lot of sweat

Banda News: रात भर में उड़े 16 ट्रांसफार्मरों के जंफर, छूटे पसीने

Thu, 30 May 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Jumpers of 16 transformers blew overnight, causing a lot of sweat
बांदा। भीषण गर्मी में मंगलवार की रात शहर में 16 ट्रांसफार्मरों के जंफर और फ्यूज उड़ गए। इससे हजारों लोग गर्मी से बेहाल रहे। कई मोहल्लों में ओवरलोड व गर्मी के चलते केबल जल गए। गंगानगर मोहल्लों में ट्रांसफार्मर फुंकने से 24 घंटे लोग बिना बिजली रहे। ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो रात में ही तुलसीनगर उपकेंद्र पहुंच गए और हंगामा किया। रिवैंप योजना का काम होने से दिन में आठ घंटे बिजली नहीं आई।
विज्ञापन




मंगलवार को शाम साढ़े सात बजे महेश्वरी देवी मंदिर के पास लगे ट्रांसफार्मर का जंफर उड़ गया। करीब दो घंटे तक लोग गर्मी में परेशान रहे। सेढ़ू तलैया में करीब आठ बजे केबल जलने से बिजली ठप हो गई। रात 10 बजे केबल जोड़ा गया। इसके बाद भी बिजली की आवाजाही लगी रही। सुतरखाना, बिजली खेड़ा, छोटी बाजार में भी ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मरों के फ्यूज उड़ गए। मर्दननाका में टेलीफोन टाॅवर के पास 25 केवी ट्रांसफार्मर का बेस जलने से लोग रात में चार घंटे बिजली के लिए तरसते रहे। सड़कों पर टहलते हुए रात गुजारी। बलखंडीनाका पुलिस चौकी के पीछे केबल जल गया।
विज्ञापन




कोतवाली रोड पर केबल में आग लगने से तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। तिंदवारी रोड में महादेव पेट्रोल पंप के सामने ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ने से दस बजे लाइट चली गई, जो सुबह सही हो पाई। नवाब टैंक में पार्क के पास एक फेस चला गया, जिससे रात भर गर्मी में लोग परेशान रहे। स्वराज काॅलोनी गली नंबर नौ में 11 बजे बिजली गई तो तीन बजे रात में आई। कालूकुआं से बबेरू रोड में बच्चों के अस्पताल के पास एक फेस चला गया तो घंटों लोग बिजली का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोगों की तकलीफें,,,,



रात में भी सोने नहीं देती बिजली



डीसीडीएफ गली सिविल लाइंस में पूरी रात बिजली की आंख मिचौली चली। भीषण गर्मी में रात भर जागते रहे। पूरे दिन ड्यूटी करना है। बिजली न आने से बच्चे भी बीमार हो रहे हैं। -राजकिशोर शुक्ला, प्रधानाचार्य, पनगरा।







नींद पूरी न होने से पड़ रहे बीमार



बिजली की ट्रिपिंग से नींद तो बाधित होती है। सुबह शाम बच्चों को संभालना और फिर पूरे दिन आफिस में काम करना पड़ता है। रात में सो न पाने से बीमार हो रहे हैं। -दीपिका कुमारी, तिंदवारी रोड, बांदा।




कामकाज भी हो रहा प्रभावित
दिन भर बिजली कटती है। वेल्डिंग का कारोबार है, जो प्रभावित हो रहा है। पूरे दिन काम कर घर जाते हैं तो रात में बिजली गुल मिलती है। कैसे जीवन कटे, समझ में नहीं आता है।-सुनील कुमार, कारोबारी, पीलीकोठी।








कम से कम रात में तो दें बिजली



दिन में बिजली कटती है तो रात में आठ घंटे सही देनी चाहिए। कम से कम सो तो सकें। इस तरह की गर्मी में कारोबार चौपट हो रहा है और तबीयत अलग खराब हो रही है।-मोहम्मद अतीक,टायर्स कारोबारी, पीलीकोठी







बीमार लोगों पर भारी पड़ रही कटौती



अलीगंज मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका राजदुलारी के घर में नातिन सीमा अखबार से हवा कर रहीं थीं। बिजली न होने से सभी लोग जमीन पर लेटे रहे। पूछने पर शिक्षिका ने बताया कि सुबह 11 बजे से बिजली नहीं आई। पांच बज रहे हैं, कब आए कोई भरोसा नहीं है। बताते हैं केबल डालने का काम चल रहा है। ऐसे ही शहर में कई घरों में गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों के घरों में बिजली कटौती भारी पड़ रही है।







तुलसीनगर उपकेंद्र पर किया हंगामा



तिंदवारी रोड स्थित गंगानगर मोहल्ले में सोमवार की शाम ट्रांसफार्मर फुंक गया। मोहल्लेवासियों की सूचना के बावजूद 36 घंटे तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया। आक्रोशित लोगों ने मंगलवार की रात करीब 12 बजे तुलसीनगर विद्युत उप केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। लोगों का आक्रोश देख कर्मचारी भाग गए। एसडीओ के सुबह ट्रांसफार्मर बदलने का भरोसा देने के बाद मोहल्लेवासी शांत हुए।








वर्जन...



इस समय तापमान ज्यादा होने से बिजली की खपत बढ़ गई है। साथ ही तपन में ट्रांसफार्मर और केबल में फाल्ट आ रहे हैं। पूरा प्रयास है कि लोगों को अनवरत बिजली मिले। -प्रकाश देव पांडेय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड (नगरीय), बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed