फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jumpers are flying due to increased load, cables are burning

Banda News: लोड बढ़ने से उड़ रहे जंपर, जल रहे केबल

Thu, 22 May 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jumpers are flying due to increased load, cables are burning
बांदा। शहर में भीषण गर्मी के चलते लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर जवाब दे रहे हैं। ऐसे में लोगों को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ रही है। पर्याप्त बिजली न मिलने से पानी की आपूर्ति भी पटरी से उतर गई। जल संस्थान बिजली कटौती होने से टंकियां न भर पाने का रोना रो रहा है।
विज्ञापन

भूरागढ़ फीडर का जंपर उड़ जाने से करीब दो घंटे तक 12 से ज्यादा मोहल्लों की बिजली बंद रही। इसके बाद बिजली का आना-जाना लगा रहा। महेश्वरी देवी फीडर के लो-वोल्टेज से छह मोहल्ले प्रभावित रहे। सूचना के दो घंटे बाद वोल्टेज सही हो सका। टेलीफोन टावर में फाल्ट से आधा मर्दननाका मोहल्ला दो घंटे तक बंद रहा। बलखंडी नाका ट्रांसफार्मर के पास कचरे में आग लग लगने से स्टेशन फीडर एक घंटे बंद रहा।
विज्ञापन

अर्दली बाजार कटरा में एक फेस बंद होने से एक घंटे तक लोग गर्मी में तड़पते रहे। लोगों का कहना है कि रात हो या दिन बिजली का आना जाना लगा हुआ है। मढि़या नाका और खिन्नी नाका में लो-वोल्टेज की जानकारी पर सुबह आठ बजे बिजली बंद कर दी गई जो 10 बजे आई। कई स्थानों पर लाइनों में आग की सूचना पर पीलीकोठी फीडर एक-एक घंटे के लिए कई बार बंद किया। कालूकुआ में फाल्ट से चिल्ला सब स्टेशन दो घंटे बंद रहा। सोमवार की रात केन नदी के पास 11 हजार लाइन का जंपर उड़ गया। इससे 10 मोहल्लों की दो घंटे सप्लाई बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूलाल चौराहे पर रात में एक फेस न आने की शिकायत पर अलीगंज फीडर एक घंटे बंद रहा। मन्नू लाल अवस्थी के ट्रांसफार्मर के पंच केबल में आग लगने से मर्दन नाका फीडर बंद रहा। इंदिरा नगर में संत तुलसी स्कूल के पास ट्रांसफार्मर के केबल में आग लगने से दो घंटे बिजली बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed