{"_id":"684b1e55303521c3d20de913","slug":"joharpur-team-won-the-fourth-match-banda-news-c-212-1-bnd1006-128033-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जौहरपुर टीम ने जीता चौथा मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जौहरपुर टीम ने जीता चौथा मैच
विज्ञापन
तिंदवारी। कस्बे के सत्यनारायण इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार को एसएस पैलेस के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा मैच जौहरपुर और बिलगांव टीम के बीच खेला गया। इस मैच में जौहरपुर टीम ने जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हिम्मत सिंह को दिया गया।
टूर्नामेंट के चौथे मैच में गुरुवार को बिलगांव टीम ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। जौहरपुर टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 168 रनों का स्कोर बनाया। हिम्मत सिंह ने 13 गेंद में 41रन, कमल सिंह ने 19 गेंद मे 27 रनों का योगदान दिया। बिलगांव टीम की तरफ से गेंदबाज विक्कू, विनायक और पंकज ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करते हुए बिलगांव टीम के बल्लेबाज 12 ओवर में महज 98 रन ही बना पाए।
जौहरपुर टीम ने 70 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जौहरपुर टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हिम्मत सिंह को दिया गया। टूर्नामेंट के आयोजक अभय सिंह परिहार, प्रमोद सिंह, प्रदीप पटेल, नवाज शेख, अभिलाष गुप्ता, शिवम, संदीप सिंह, संतोष जागे, कुलदीप पटेल, धीरज और राहुल भी मौजूद रहे।