फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Jnfr broken in Fatehpur , the board supply disruption

फतेहपुर में जंफर टूटा, मंडल की आपूर्ति ठप

Tue, 29 Sep 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 29 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Jnfr broken in Fatehpur , the board supply disruption

चित्रकूटधाम मंडल में जबरदस्त बिजली संकट हो गया है।

विज्ञापन
फाल्ट के बाद पारीछा बिजलीघर से मंडल को मिल रही बिजली दोबारा बहाल नहीं की गई। नतीजतन पिछले चार दिन से पारीछा से आपूर्ति ठप है। फतेहपुर से की जा रही आपूर्ति भी मंगलवार को दोपहर बाद ठप हो गई। फाल्ट आ जाने से कई घंटे पूरे मंडल की बिजली गुल रही।

बारिश न होने से चित्रकूटधाम मंडल में गर्मी चरम पर है। ऐसे में बिजली की खपत और मांग बढ़ गई है। बकरीद पर पावर कारपोरेशन ने 12 हजार मेगावाट अतिरिक्त बिजली लेकर पूरे प्रदेश को 24 घंटे अबाध आपूर्ति की थी। इससे उपभोक्ताओं को राहत मिली थी।

तीन दिन बाद ही चित्रकूटधाम मंडल में बिजली संकट गहरा गया। बकरीद के बाद से पारीछा (झांसी) बिजलीघर से चित्रकूटधाम मंडल को मिल रही आपूर्ति बंद हो गई। चार दिन बाद भी मंगलवार को पारीछा से बिजली नहीं मिली। पारीछा से चित्रकूटधाम मंडल को 150 एमवीए बिजली मिलती है।

इस बीच ट्रांसमिशन विभाग फतेहपुर से 220 केवी लाइन के जरिये 150 बिजली लेकर किसी तरह आपूर्ति कर रहा है। इससे पूरे मंडल को एक साथ आपूर्ति करने में ट्रांसमिशन विभाग को पसीने छूट रहे हैं। फीडर वाइज शेड्यूल से आपूर्ति की जा रही है।

उधर, मंगलवार को शाम करीब 4:30 बजे फतेहपुर से भी आपूर्ति ठप हो गई। नतीजतन में पूरे मंडल की बिजली गुल हो गई, देर शाम तक बिजली बहाल हो पाई। 220 केवी सब स्टेशन में अधिशासी अभियंता (ट्रांसमिशन) उमेश वर्मा ने बताया कि फतेहपुर में लाइन का जंफर टूट जाने से फाल्ट आ आ गया, इससे आपूर्ति बंद हो गई।

उधर, पारीछा बिजलीघर वाले चित्रकूटधाम मंडल की अनदेखी कर रहे हैं। चार दिन बाद भी आपूर्ति चालू नहीं की। सूत्र बताते हैं कि पारीछा ट्रांसमिशन के अधिकारी फाल्ट आने का ठीकरा बांदा स्थित 220 केवी सब स्टेशन पर फोड़ते हैं। शायद इसी खुन्नस में चार दिन से आपूर्ति चालू नहीं की जा रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed